फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report filed against two Anganwadi workers in a case of black-marketing of nutritional supplements.

Sambhal News: पोषाहार की कालाबाजारी के मामले में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Report filed against two Anganwadi workers in a case of black-marketing of nutritional supplements.
बहजोई। पोषाहार के गबन और कालाबाजारी के आरोप में गुमथल व पचाक की दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। जिलाधिकारी और सीडीओ की अनुमति के बाद 21 सितंबर को बनियाठेर थाने में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार के अनुसार, 19 सितंबर को आंगनबाड़ी केंद्र गुमथल की मुख्य सेविका मोनिका गोस्वामी को सूचना मिली। उन्हें बताया गया कि कार्यकर्ता मंजू देवी के केंद्र का पोषाहार रिक्शे में भरकर कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। मौके पर जांच करने पर रिक्शे में पोषाहार मिला। मंजू देवी इस संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकीं। अभिलेखों के सत्यापन में अनियमितता पाई गई। वितरण पूरा दिखाया गया था, जबकि पोषाहार मौके पर मौजूद था।
विज्ञापन

मोनिका गोस्वामी ने इसकी सूचना प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी चांदनी रानी को दी। चांदनी रानी ने मंजू देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। मंजू देवी ने जवाब में पचाक आंगनबाड़ी केंद्र-2 की कार्यकर्ता शांति देवी पर 14 अगस्त को कालाबाजारी के लिए पोषाहार रखवाने का आरोप लगाया। साक्ष्यों के आधार पर यह मामला सीडीओ और जिलाधिकारी के सामने रखा गया। 20 सितंबर को दोनों अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज करने की अनुमति दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि पोषाहार में अनियमितता या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतरासी की कार्यकर्ता के खिलाफ तहरीर
बहजोई। अतरासी गांव की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ पोषाहार की कालाबाजारी के आरोप में पुलिस को तहरीर दी गई है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद हुई। डीपीओ महेश कुमार ने बताया कि 19 सितंबर को एक ग्रामीण ने पोषाहार ले जाने की सूचना दी थी। जांच के लिए मुख्य सेविका शाहीन और बीसी शैलेंद्र को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कार्यकर्ता को ऑटो में 10 पैकेट पोषाहार के साथ पकड़ा। कार्यकर्ता पोषाहार के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद बहजोई कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। संवाद

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले पोषाहार के वितरण में किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
अंकित खंडेलवाल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed