{"_id":"6ab192e33633a463420a986e","slug":"minister-of-state-danced-to-radha-krishna-bhajans-at-the-ganesh-pandal-sambhal-news-c-204-1-chn1011-132987-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गणेश पंडाल में राधा-कृष्ण के भजनों पर थिरकीं राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गणेश पंडाल में राधा-कृष्ण के भजनों पर थिरकीं राज्यमंत्री
विज्ञापन
चंदौसी। शहर में गणेश उत्सव की धूम के बीच मोहल्ला साहूकारा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे कलाकारों के साथ भजनों पर नृत्य करती हुई दिख रही हैं।
मोहल्ला साहूकारा में भाजपा नेता एवं पालिका के नामित सभासद के आवास के बाहर भव्य गणेश पंडाल सजाया गया है। जहां भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। रविवार को पंडाल में राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे कलाकार मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर रहे थे। पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ था। राज्यमंत्री गुलाब देवी को मेला गणेश चौथ में आयोजित शहीद वंदन कार्यक्रम में शामिल होने जाना था।
उन्हें साहूकारा वाले गणेश पंडाल में आने का निमंत्रण भी मिला था। मेले में जाने से पहले वह पंडाल में दर्शन करने पहुंची। कलाकारों ने आग्रह किया तो मंत्री भी भक्ति रस में डूबकर थिरकने लगीं। डीजे पर बज रहे भजन पर उन्होंने जमकर नृत्य किया। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।