फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The woman injured in the collision of two bikes died

Sambhal News: दो बाइकों की टक्कर में घायल महिला ने दम तोड़ा

Wed, 01 Jan 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 01 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The woman injured in the collision of two bikes died
बहजोई (संभल)।
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार गांव अजुर्नपुर जूना निवासी जलधारा (58) की मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम खजरा-खाकम के बीच हुआ।
गांव अजुर्नपुर जूना निवासी वीरपाल ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे वह पत्नी जलधारा के साथ बाइक से फरीदपुर जा रहा था। रास्ते में गांव खजरा-खाकम के पास एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला जलधारा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में महिला को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। वीरपाल ने बताया कि इसके बाद वह पत्नी को घर ले आया।

रविवार शाम हालत बिगड़ने पर वह इलाज के लिए पत्नी को सीएचसी पर लाया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed