फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The wire of the high tension line broke and fell in the field, the laborers transplanting paddy survived narrowly

हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर खेत में गिरा, धान की रोपाई कर रहे मजदूर बाल बाल बचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The wire of the high tension line broke and fell in the field, the laborers transplanting paddy survived narrowly
कुढ़फतेहगढ़। क्षेत्र के गांव रीठ और मुमरेजपुर के बीच जंगल में छह से सात फीट ऊंचाई पर गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन किसी बड़े हादसे को दावत दे रही है। गांव रीठ के जंगल में धान की रोपाई करते समय खेत में बिजली का तार टूटकर गिर गया। गनीमत रही थी कि तार दूसरे कोने में गिरा था। जिस कोने में मजदूर थे, वहां खेत में पानी नहीं था। बिजलीघर फोन करके आपूर्ति बंद कराई गई। घटना से मजदूरों में दहशत फैली है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गांव रीठ निवासी बड्डे पाल अपने खेत में गांव के मजदूरों के साथ धान की रोपाई करा रहा था। उस खेत के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। तभी अचानक खेत के एक कोने में बिजली का तार टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि मजदूर दूसरे कोने में थे। जहां मजदूर थे, वहां पानी नहीं था। दूरी अधिक होने के कारण उन्हें करंट का एहसास नहीं हुआ। टूटता तार देखकर मजदूरों में हड़कंप मच गया। सभी दौड़कर खेत से बाहर हो गए। हादसे में सभी सात लोग सकुशल बच गए। बिजलीघर फोन कर आपूर्ति बंद कराई गई और तार हटवाकर धान की रोपाई कराई गई।
विज्ञापन

हरे चारे व गन्ने की फसल को छूकर गुजर रही विद्युत लाइन
गांव रीठ और मुमरेजपुर के लिए जा रही हाईटेंशन बिजली की लाइन से कई किसानों को खेती करते समय खतरा बना हुआ है। लोहे की जर्जर तार खेतों में खड़ी फसल से छूकर निकल रहे हैं। रीठ निवासी धीरज और नीरज के खेत में खड़े हरा चारा एवं गन्ने की फसल से टच होकर बिजली के तार गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें गन्ने की फसल की पत्तियां बिजली के तारों से झुलस गई हैं। इससे किसानों को अपने खेतों में खड़ी फसल की कटाई, जुताई, बुआई करते समय खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर लाइन कई वर्षों से है, जिसकी शिकायत कई बार अवर अभियंता बिजलीघर दारनी से कर चुके हैं पर तार बदलवाने के लिए आश्वासन के सिवा अभी कुछ नहीं हुआ है। बुधवार को रीठ निवासी प्रवीण मौर्य ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को शिकायत भेजकर जर्जर एवं लटक रहे तारों से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed