{"_id":"6935c51f5b5978d2c007d924","slug":"the-trust-officials-took-the-oath-of-office-and-secrecy-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-129841-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। द बहजोई एजूकेशन डवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से संचालित बहजोई महाविद्यालय में वाार्षिकोत्सव रजत जयंती समारोह के दूसरे दिन विद्याथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। वहीं, ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।
रविवार को सुबह समारोह की शुरुआत कार्यक्रम अध्यक्ष चैतन्य स्वरूप डीआर, विशिष्ट अतिथि राजेश शंकर राजू, महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष लव कुमार सराफ, उपाध्यक्ष विपिन कुमार गुप्ता, सचिव अजय आयरन व प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर की। इसके बाद छात्रा मानसी चौधरी, मेघा व मनीषा ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। वहीं, आंचल, फूलजहां व काजल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया साथ ही, अध्यक्ष लव कुमार सराफ व सचिव अजय आयरन ने प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता को उत्कृष्ट कार्य के लिए शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इसके बाद लवमोहन वार्ष्णेय एडवोकेट व योगेश चंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट ने ट्रस्ट के नव निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष राजेंद्र बाबू गुप्ता समेत हिमांशु नंदन, प्रेमपाल वाष्र्णेय, कपिल कुमार, तनुज वाष्र्णेय, रामचंद्र, रीतेश कुमार, अरुण कुमार, महेंद्रपाल, चुलबुल, मिथुन कुमार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। संचालन सहायक आचार्य डॉ. गीता व ओएस भगवान सिंह चौहान ने किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं में संजय कुमार समेत गौरव वार्ष्णेय, नेमपाल सिंह यादव, रामतीर्थ, डॉ. विष्णुदत्त शर्मा, राजीव कुमार, मेघा मेहरोत्रा, पूजा शर्मा, प्रीति शर्मा व गीता रानी आदि रहे।
विज्ञापन
-- --
राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन
बहजोई। बहजोई महाविद्यालय के रजत जयंती समरोह के दूसरे दिन छात्राओं में कीर्ति, कनिष्का, गौरी, ऋषिका, दुर्गा व छवि ने राजस्थानी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति से मन मोहा। वहीं, छात्रा रश्मि, अंशु, निधि व श्रेया ने महिला सशक्तीकरण पर बेहतरीन प्रस्तुति के माध्यम से समाज को बेटी, बेटों से कम नहीं होती, का संदेश दिया। इसके अलावा छात्रा इंदु शर्मा समेत उपासना शर्मा, हिमानी व परी ने भी शानदार प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। साथ ही, छात्रा नितेश ने राजस्थानी लोक नृत्य पर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार-चांद लगाए। इसके अलावा छात्रा यति व यशी ने मेलोडी गीत पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोहा। संवाद