{"_id":"5a4002a44f1c1bc5668b6fdb","slug":"the-truck-driver-tried-to-rape-with-old-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने वृद्धा के साथ की दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने वृद्धा के साथ की दुष्कर्म की कोशिश
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बनियाठेर के एक गांव के जंगल में सड़क किनारे खड़ी वृद्धा से टाटा 407 के चालक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वृद्धा के शोर मचाने पर गांव के कुछ युवक आ गए। युवकों ने आरोपी चालक को पकड़ कर धुनाई शुरू कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। परिजन ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सत्तर वर्षीय वृद्धा के बच्चे बकरी चराने जंगल गए थे। काफी देर हो जाने पर वृद्धा बच्चों को बुलाने जंगल में गई। वह चंदौसी पतरौआ मार्ग स्थित सड़क किनारे खडे़ होकर बच्चों को देखने लगी। इसी दौरान वहां शराब से लदी एक टाटा 407 आकर रुकी।
चालक व उसका साथी वाहन से उतर कर वृद्धा के पास पहुंचा। वृद्धा जब तक कुछ समझ पाती, चालक ने उसे सड़क किनारे खंदी में गिरा लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान वृद्धा ने शोर मचाना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर पास से ही गुजर रहे कुछ युवक मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया और आरोपियों की धुनाई लगानी शुरू कर दी। दोनों आरोपी शराब के नशे में बताया जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवकों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
पुलिस दोनो आरोपियों को पकड़ कर थाने ले आई। परिजन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे। सीओ चंदौसी ओमकार सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।