{"_id":"67f18b40b19f26047d04add9","slug":"the-thugs-deceived-the-woman-and-ran-away-with-her-jewellery-and-cash-sambhal-news-c-204-1-chn1003-119001-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महिला को झांसे में लेकर जेवर व नकदी लेकर भागे ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महिला को झांसे में लेकर जेवर व नकदी लेकर भागे ठग
Sun, 06 Apr 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मुरादाबाद रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दो ठग महिला को झांसा देकर जेवर-नकदी समेत करीब ढाई लाख का सामान लेकर भाग गए। महिला की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका। पीड़िता ने तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वीरसावरकर नगर निवासी अनिल कुमार की पत्नी शशि शनिवार की दोपहर दोपहर करीब एक बजे अपने बेटे के साथ कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को बताया कि वह अशोक नगर रिश्तेदारी से ऑटो से घर लौट रही थी। काॅलोनी के पास ऑटो से उतरकर कुछ काम से रिलायंस पेट्रोल पंप के पास गई थी। इसी दौरान दो युवक आए और एक युवक ने उसके पैर छुए। बताया कि दोनों युवकों ने कहा कि उनके बेटे उन्हें जानते हैं।
बताया कि एक युवक ने उसके हाथ पर पांच हजार रुपये रखकर सिर पर चुनरी डाल दी और पानी पिलाया। इसके बाद सोने की चेन, कुंडल व दो अंगूठी उतरवा कर पर्स में रखवा दीं। इसके बाद दोनों युवक उसका पर्स छीन कर भाग गए। महिला ने बताया कि पर्स में मोबाइल और 5000 रुपये भी थे। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। जांच पड़ताल की जा रही है।