{"_id":"68a2302db16f3c923b035e71","slug":"the-tenants-of-the-demolished-shops-appealed-to-the-mp-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-125974-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ढहाई गई दुकानों के किरायेदारों ने सांसद से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ढहाई गई दुकानों के किरायेदारों ने सांसद से लगाई गुहार
विज्ञापन
संभल में सांसद जियाउर्रहमान बर्क को ज्ञापन देते दुकानदार। संवाद
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। हसनपुर मार्ग पर मुसाफिरखाने के पास बनीं 12 दुकानों को 13 अगस्त को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराने के मामले में किरायेदारों ने आवाज उठाई है। दुकानदारों ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को ज्ञापन सौंपकर उनसे मानसून सत्र में सदन में मुद्दा उठाकर न्याय दिलाने की मांग की है।
दुकानदार हसीब, मुशर्रफ अली, राहत अली, महमूद, मो.अनस, विकार अहमद ने रविवार को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को ज्ञापन सौंपा। कहा कि वह बदायूं दरवाजा स्थित रशीद मार्केट में काफी समय से किरायेदार हैं। दुकान मालिक और किरायेदारों के बीच मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि तहसीलदार ने आठ अगस्त को दुकान मालिक के स्थान पर किरायेदारों के नाम जारी कर तीन दिन में जवाब मांगते हुए प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी। व्यक्तिगत रूप से 12 अगस्त को तहसीलदार कार्यालय में नोटिस का जवाब दिया। उच्च अधिकारियों को पत्र प्रस्तुत किया था। फिर भी न तो नोटिस का विधिवत निस्तारण किया गया न ही उच्च अधिकारियों ने बात सुनी। 13 अगस्त को तहसीलदार ने बलपूर्वक दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
कहा कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन की इस कार्रवाई का मकसद सपा के एक पूर्व पदाधिकारी को लाभ पहुंचाना है। गाटा संख्या 169/1 में दुकान स्थित हैं और इसके स्वामित्व में सपा के पूर्व पदाधिकारी व अन्य का नाम दर्ज है। कहा कि दुकानें जमींदोज कर देने से किरायेदारों के सामने रोजी रोटी का संकट हो गया है। वह सड़क पर आ गए हैं। किरायेदारों ने सांसद से मामले को चालू मानसून सत्र में सद के पटल पर रखकर न्याय दिलाने की मांग की है।