{"_id":"617c4630f2b17b1e84271ba3","slug":"the-team-kept-34-tin-refined-seas-in-the-establishment-chandausi-news-mbd407874573","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने प्रतिष्ठान में रखा 34 टीन रिफाइंड किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने प्रतिष्ठान में रखा 34 टीन रिफाइंड किया सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को संभल के मोहल्ला ठेर में प्रतिष्ठान पर छापा मारकर अधूरे लेवल का रिफाइंड पॉम ऑयल पकड़ा। साथ ही तीन किलो स्कीम्ड मिल्क पाउडर भी सीज किया है। टीम ने जिले भर में आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने संभल के मोहल्ला ठेर में एक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। टीम को जांच में वहां रिफाइंड के टीन रखे हुए मिले। टीन पर लेवल लगा हुआ था, लेकिन स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था। इसके अलावा करीब तीन किलो स्कीम्ड मिल्क पाउडर भी रखा हुुआ था। टीम ने 34 टीन रिफाइंड व तीन किलो मिल्क पाउडर को सीज कर दुकानदार की सुपुर्दगी में दे दिया है। रिफाइंड ऑयल की कीमत करीब एक लाख 24 हजार 100 रुपये है। इसके अलावा टीम ने गांव गुमथल के एक प्रतिष्ठान से बेसन, दूसरे प्रतिष्ठान से सरसों के तेल, गांव शाहपुर चामारान से बेकरी प्रोडक्ट बन, बबराला में प्रतिष्ठान से खोया, रजपुरा से पेडा का नमूना लेकर जांच को भेजा है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप तिवारी, महेश कुमार, महेंद्र सिंह, इंद्रजीत, मीरा सिंह रही।