फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The tableau of Khatu Shyam Baba was the center of attraction

खाटू श्याम बाबा की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:24 AM IST
सार

नया बाजार श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर में श्रीराम वरयात्रा धूमधाम से निकाली गई।पंचमुखी केदारनाथ उत्सव डोली समेत वीर हनुमान, गणेश दरबार, महाकाल की झांकी, शंकर भगवान, नाग-नागिन, शिव-पार्वती व राधा-कृष्ण की झांकी को देखने के लिए दर्शक उमड़ पड़े।

विज्ञापन
The tableau of Khatu Shyam Baba was the center of attraction
The tableau of Khatu Shyam Baba was the center of attraction - फोटो : CHANDAUSI

विस्तार

नया बाजार श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर में श्रीराम वरयात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें खाटू श्याम बाबा और केदारनाथ बाबा की झांकी आकर्षण रही। लोग बैंड-बाजों से निकल रही भक्तिगीतों की धुनों पर नृत्य कर झूम रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम करीब पांच बजे नगर के काली मंदिर से श्रीराम वरयात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रीराम वरयात्रा में लागुुंरियों संग खेलता माता महाकाली का स्वरूप व बाबा महाकाल की शाही सवारी ने दर्शकों को खूब लुभाया। पंचमुखी केदारनाथ उत्सव डोली समेत वीर हनुमान, गणेश दरबार, महाकाल की झांकी, शंकर भगवान, नाग-नागिन, शिव-पार्वती व राधा-कृष्ण की झांकी को देखने के लिए दर्शक उमड़ पड़े। श्रीराम वरयात्रा मोहल्ला ऊपरकोट, नया बाजार चौक, कोतवाली रोड, सराफा बाजार, पुराना बाजार पुराना डाकखाना रोड होते हुए देर रात गंतव्य पर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजकों में संरक्षक श्रवण कुमार, ह्देश सरपंच, जयप्रकाश वार्ष्णेय, रजनीश कुमार, त्रिलोक चंद्र, चंद्रपाल आढ़ती समेत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार आढ़ती, महामंत्री मुकेश कुमार व कोषाध्यक्ष ओमकार गुप्ता का सहयोग रहा। पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह समेत विकास वार्ष्णेय पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू आदि रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed