फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The structure of the foot overbridge at the railway station is ready, stairs will be built soon

Sambhal News: रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का ढांचा तैयार, जल्द बनेंगी सीढि़यां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The structure of the foot overbridge at the railway station is ready, stairs will be built soon
चंदौसी। रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने के पास फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी आई है। कायाकल्प का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था ने फुटओवर ब्रिज की सीढि़यों के लिए जगह का चयन कर लिया है। अब दोनों प्लेटफॉर्म पर सीढि़यों के लिए चिह्नित की गई भूमि पर कॉलम तैयार कर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का जीना बनाया जाएगा।
विज्ञापन




अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बीते दिनों चंदौसी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू किया गया था। रेलवे स्टेशन पर कायाकल्प का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था ने जीआरपी थाने के पास प्लेटफॉर्म नंबर एक से दूसरे नंबर प्लेटफॉर्म तक फुट ओवरब्रिज का ढांचा बनाकर तैयार कर दिया था। अब सीढि़यों के निर्माण को लेकर प्लेटफार्म एक और दो पर भूमि का चिह्नांकन किया गया है। कार्यदायी संस्था का कहना है कि चिह्नित भूमि पर कॉलम खड़े कर फुट ओवरब्रिज पर पहुंचने के लिए सीढि़यों का निर्माण किया जाएगा। अक्टूबर तक फुट ओवरब्रिज के निर्माण की पूरी उम्मीद है। इसके निर्माण से यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए पैदल रेलवे ट्रैक पार नहीं करना पड़ेगा। यात्री सीढि़यों के सहारे फुट ओवरब्रिज के माध्यम से प्लेटफॉर्म संख्या एक से दूसरे तक जा सकेंगे। चंदौसी रेलवे स्टेशन पर अमृत योजना के तहत कायाकल्प का जो कार्य किया रहा है, इसमें संयुक्त प्रतीक्षालय, शौचालय, बैठने के लिए लॉज, फुट ओवरब्रिज, स्टेशन के फ्रंट का विकास व सौंदर्यीकरण तथा प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण आदि कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed