फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The State of Amrit Sarovars... Benches Damaged in Some Places, Pathways in Disrepair in Others

Sambhal News: अमृत सरोवरों का हाल... कहीं बेंच क्षतिग्रस्त तो कहीं पाथ-वे बदहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The State of Amrit Sarovars... Benches Damaged in Some Places, Pathways in Disrepair in Others
संभल। गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर चुकी है लेकिन क्षेत्र के अमृत सरोवरों की सुध जिम्मेदारों को नहीं है। ज्यादातर सरोवर बदहाल हैं। तमाम सरोवर सूखे पड़े हैं। कहीं बेंच क्षतिग्रस्त है तो कहीं पिकनिक स्पॉट वाले स्वरूप की जगह घासफूस दिख रही है। ऐसे में ग्रामीणों के लिए बेहतर माहौल स्थापित करने की मुहिम दम तोड़ती दिख रही है।
विज्ञापन

जल संरक्षण करने के लिए सरकार ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 135 तालाबों को अमृत सरोवर का रूप देकर कायाकल्प कराया था। इसमें असमोली के भटपुरा और नगला नीडर समेत कई अमृत सरोवर शामिल हैं। इनको 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तैयार कराया गया था और सुंदर दिखे, इसके लिए पिकनिक स्पॉट का रूप दिया गया। लेकिन कुछ ही माह बाद जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अमृत सरोवर बदहाल हो गए। भीषण गर्मी में अमृत सरोवरों में पानी की बूंद भी नहीं हैं। सौंदर्यीकरण खत्म होने के साथ ही गंदगी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

अमृत सरोवर पर लोगों के टहलने के लिए इंटरलाकिंग सड़क, झंडा फहराने का चबूतरा, पानी के लिए नल व छाया के लिए पौधे रोपने का कार्य किया गया था। इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। बेहतर ढंग से देखरेख न होने से ज्यादातर सरोवरों में न सिर्फ गंदगी की भरमार है बल्कि बड़ी बड़ी जंगली घासें उग आई हैं। बैठने के लिए बनीं ज्यादातर बेंच क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
सीन-एक
असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव भटपुरा में अमृत सरोवर तालाब किनारे उपले लगे मिले। बैठने के लिए लगी बैंच गंदगी और घास से घिरी है। जबकि कुछ समय पहले ही लाखों रुपये खर्च कर इसकी सूरत संवारी गई थी। इसके बाद भी बदहाली बरकरार है।
000
सीन-दो
नगला नीडर में अमृत सरोवर बदहाल हैं। मौके पर झाड़ियां उग आई हैं। पाथ-वे पर ऊपले पाथे जा रहे हैं। लाखों रुपये खर्च करने के बाद इसे संवारा गया था, ताकि जल संचय हो सकें लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते यह बदहाली का शिकार हो गया। अब पहले जैसी स्थिति हो गई है। इससे लोगों में रोष है।
0000
यह बोले लोग
बेहतर ढंग से साफ सफाई न होने से सरोवर में बड़ी-बड़ी जंगली घासें उग आई हैं। वहां लगे पेड़ सूख गए हैं। बेंच क्षतिग्रस्त हो गई हैं। यही कारण है कि अमृत सरोवर की तरफ रुख करना अच्छा नहीं लगता है। पानी भरवाते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएं, ताकि अच्छा माहौल मिल सकें।
प्रशांत कुमार, भटपुरा
000

अमृत सरोवर तालाब को लेकर शासन की जो मंशा है, उसके अनुरुप काम कराने की जिम्मेदारी प्रशासन को समझनी चाहिए। इससे न सिर्फ लोग लाभांवित होंगे, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य भी बढ़ेगा।
इंजीनियर भूपेंद्र सिंह, भटपुरा
000
तालाब के चारों तरफ गंदगी है। गर्मी का समय है। बच्चे इसके मैदान में क्रिकेट खेलते हैं तो सांप व अन्य जहरीले जीवों के काटने का डर बना रहता है। इसकी सफाई होनी चाहिए और पानी आदि का इंतजाम कराया जाना चाहिए।

छत्रपाल सिंह, नगला नीडर
000
काफी समय से अमृत सरोवर की न साफ सफाई हुई और न ही कोई सौंदर्यीकरण के काम हुए। छोटे बच्चे इस अमृत सरोवर तालाब में क्रिकेट खेलते रहते हैं। जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
बनवारी सिंह, नगला नीडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed