{"_id":"6afe08436ed0ce00d1066213","slug":"drop-in-gold-and-silver-prices-brings-a-boost-to-the-bullion-market-sambhal-news-c-204-1-chn1003-134777-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सोना-चांदी के दाम में गिरावट से सराफा बाजार में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सोना-चांदी के दाम में गिरावट से सराफा बाजार में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
चंदौसी। सोने-चांदी के दामों में गिरावट से सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। वहीं सहालग में खरीदारों के निवेशकों की बाजार में रौनक लौट आई है। लंबे समय से सोने चांदी के दाम ऊंचे होने के कारण लोग खरीदारी टाल रहे थे। दाम गिरने पर लोगों ने फिर से शोरूम की ओर रुख कर दिया है। ग्राहकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
सहालग की शुरुआत के बीच सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट ने आम आदमी के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी है। शादी के लिए भी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बुधवार को बाजार में रौनक नजर आई। बुधवार को सोने का भाव 1,38000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,72000 रुपये प्रति किलोग्राम रही। सराफा बाजार में अधिकांश दुकानों पर ग्राहक नजर आए।
सराफा व्यापारी दीप गोयल ने बताया कि सोने चांदी की गिरती हुई कीमतों के कारण बाजार में रौनक नजर आ रही है। निवेशकों से लेकर आम ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं शादी के सीजन में सोने चांदी के दाम गिरना ग्राहकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह में इस प्रकार गिरे दाम
तारीख सोना प्रति दस ग्राम चांदी प्रति किलो
12 नवंबर 1,45,000 1,90,000
13 नवंबर 1,43,800 1,88,000
14 नवंबर 1,41,800 1,84,000
15 नवंबर 1,41,000 1,82,000
16 नवंबर 1,41,000 1,82,000
17 नवंबर 1,39,000 1,75,000
18 नवंबर 1,38,000 1,72,000