{"_id":"6afe08332b9512b2da038c34","slug":"power-out-for-four-days-due-to-a-burnt-out-transformer-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-143382-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रांसफार्मर फुंकने से चार दिन से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रांसफार्मर फुंकने से चार दिन से बिजली गुल
विज्ञापन
मढ़न। असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव सैदपुर जयराम में पिछले चार दिन से शिव मंदिर के पास रखा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों को बिजली के साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का ट्रांसफार्मर चार दिन पहले फुंक गया था। इसकी शिकायत कई बार विद्युत निगम के कर्मचारियों से की गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली नहीं आने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं मोबाइल फोन चार्ज करने सहित अन्य जरूरी कामकाज में भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने विद्युत निगम से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। प्रदर्शन में पवन शर्मा, हरिओम शर्मा, किशन लाल, राकेश शर्मा, विपिन, संजय और अतुल कश्यप सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। टांडा कोठी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई नरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी मिली थी। लाइनमैन को भेजकर जांच कराई गई है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।