{"_id":"689111307e97bd6772010617","slug":"the-speed-of-vehicles-increased-as-soon-as-the-route-diversion-ended-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-125538-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रूट डायवर्जन खत्म होते ही बढ़ी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रूट डायवर्जन खत्म होते ही बढ़ी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन
संभल। सावन के अंतिम सोमवार शाम को रूट डायवर्जन समाप्त होने पर वाहनों की रफ्तार भी बढ़ गई। वाहन अपने-अपने मार्गों पर दौड़ने लगे। ऐसे में वाहन चालकों को भी सहूलियत मिली क्योंकि उन्हें जिस मार्ग पर जाना था, उसी मार्ग पर वाहनों को आगे बढ़ा सके।
सावन के अंतिम सोमवार को लेकर शनिवार से रूट डायवर्जन किया गया था। कई प्वाइंटों पर यातायात पुलिस कर्मी मुस्तैद रहकर वाहनों को बदले मार्ग से निकाल रहे थे। तमाम ऐसे वाहन भी थे, जो लंबा रास्ता तय करने से बचने के लिए संभल में रूट डायवर्जन वाले प्वाइंटों से पहले ही रुक गए थे। वहीं रूट डायवर्जन की वजह से अन्य वाहन सवारों को भी परेशानी हुई।
सोमवार को शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक होने के बाद शाम को जिले में रूट डायवर्जन भी समाप्त हो गया। ऐसे में वाहनों ने भी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी। संभल के चौधरी सराय चौराहा पर यातायात पुलिस कर्मी वाहनों को पास कराते हुए नजर आए। वहीं अन्य प्वाइंटों पर भी यातायात पुलिस कर्मियों ने वाहनों को उनके जाने वाले मार्ग से निकाला। यातायात प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि सोमवार को शाम रूट डायवर्जन समाप्त हो गया है। अब वाहनों को पूर्व की व्यवस्था के तहत उनके मार्गों पर निकाला जा रहा है।