फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The skills of handicraftsmen will be seen in the Mega Exporters Convalve and ODOP Exhibition

मेगा एक्सपोर्टर्स कॉन्वलेव और ओडीओपी प्रदर्शनी में दिखेगा हस्तशिल्पियों का हुनर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
The skills of handicraftsmen will be seen in the Mega Exporters Convalve and ODOP Exhibition
संभल। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के तत्वावधान में भावी निर्यातकों एवं उद्यमियों के लिए रोजगार सृजन व उनके बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से वाणिज्य सप्ताह के अंतर्गत 25 सितंबर को एक दिवसीय एक्सपोर्टर्स कॉन्वलेव एवं ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग अनुज कुमार ने बताया कि संभल के नूरी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गुलाब देवी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंग और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। कार्यक्रम के जरिए भावी निर्यातकों एवं उद्यमियों में उद्यम शीलता की भावना को जागृत कर औद्योगिक/निर्यात क्रियाकलाप के माध्यम से रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया जाना है। प्रदर्शनी में दस स्टॉल लगाए जाएंगे। जिस पर हैंडीक्राफ्ट के आइटम सजे होंगे। शहरवासियों के लिए यह प्रदर्शनी काफी मायने रखेगी। हस्तशिल्पियों की कला को नजदीक से देखने का यह अच्छा अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed