फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The school is ready to welcome the children, waiting for them

Sambhal News: स्वागत के लिए विद्यालय तैयार, बच्चों का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The school is ready to welcome the children, waiting for them
चंदौसी। गर्मियों की छुट्टियों के बाद परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से रौनक लौट आएगी। स्कूल आने वाले बच्चों के पहले दिन रोली व चंदन का टीका लगाया जाएगा और उन्हें पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया जाएगा। साथ ही, मिड डे मिल में उन्हें खीर व हलवा खिलाया जाएगा। स्कूल खुलने के बाद छात्र संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




जिले के परिषदीय स्कूलों में 20 मई से लेकर 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया था। गर्मियों की छुट्टियों का बच्चे सदुपयोग करें और नए-नए स्किल्स सीखें, इसके लिए विभाग की ओर से स्कूल में समर कैंप का आयोजन 21 मई से लेकर दस जून तक किया गया था। इसके बाद हुई छुट्टियों में शिक्षक विद्यालय जाकर प्रशासनिक कार्य कर रहे थे। अब एक जुलाई से फिर से परिषदीय विद्यालयों में रौनक लौट आएगी। पहले दिन स्कूलों में उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों की विशेष सजावट की जाएगी, स्कूलों को झालर व गुब्बारों से सजाया जाएगा। स्कूल के प्रवेश द्वार पर शिक्षक बच्चों के स्वागत के लिए रंगोली बनाएंगे। पहले दिन स्कूल आने वाले बच्चों को शिक्षक रोली का टीका लगाकर उन्हें पुष्पमाला पहनाएंगे। साथ ही मिड डे मिल में बच्चों को हलवा व खीर खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed