{"_id":"693493c4583e23e60e015ad8","slug":"the-sapling-of-education-planted-twenty-five-years-ago-has-today-become-a-banyan-tree-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-129804-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पच्चीस वर्ष पहले रोपा शिक्षा का पौधा आज बना वट वृक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पच्चीस वर्ष पहले रोपा शिक्षा का पौधा आज बना वट वृक्ष
विज्ञापन
बहजोई महाविद्यालय में समारोह के दौरान छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि व पदाधिकारी। स्रोत-कॉले
बहजोई।(संभल)। बहजोई महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव के तहत रजत जयंती-पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस बीच विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं, मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 25 साल पहले रोपा गया शिक्षा का पौधा आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है।
शनिवार को समारोह की शुरुआत कार्यक्रम अध्यक्ष चैतन्य स्वरूप डीआर, मुख्य अतिथि श्रवण कुमार व विशिष्ट अतिथि राजेश शंकर राजू समेत महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष लव कुमार सराफ, सचिव अजय आयरन व प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर की। इसके बाद छात्रा श्रेया, निधि व मेघा राघव ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। साथ ही, कीर्ति, ललिता, मानसी व आकृति ने स्वागत गीत गाया।
वहीं, पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू ने शिक्षा के महत्व पर रोशनी डाली। सचिव अजय आयरन ने कहा कि 25 वर्ष पहले संस्थापक सदस्यों ने जिस शिक्षा के पौधे को बहजोई महाविद्यालय के रूप में रोपा था, वह आज क्षेत्र के लिए ज्ञान के एक विशाल वट वृक्ष में परिवर्तित हो चुका है। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य कठिन परिश्रम के माध्यम से महाविद्यालय को शैक्षणिक शिखर पर स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि बिना अनुशासन के सच्ची शिक्षा व ज्ञान प्राप्त करना असंभव है।
विज्ञापन
संचालन सहायक आचार्या डॉ. गीता व ओएस भगवान सिंह चौहान ने किया। इस बीच संजीव मोहन, संजय आर्य व कमल सराफ समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं में संजय कुमार, गौरव वार्ष्णेय, भुवनेश कुमार, राजीव कुमार, मेघा मेहरोत्रा, पूजा शर्मा, प्रीती शर्मा व गीता रानी का सहयोग रहा।
-- --
इनसेट
-- --
विद्यार्थियों सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन
बहजोई। बहजोई महाविद्यालय में रजत जयंती समारोह के दौरान संजना राघव, द्रोपा, आंशिक, रजनी, खुशी व गुनगुन ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मोबाइल के सदुपयोग को प्रस्तुति किया। वहीं, कीर्ति, कनिष्का, ऋषिका, छवि, प्रगति, आकृति, वैष्णवी, भूमि व प्रिया ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। वहीं, नंदिनी, पलक व आलिमा ने नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा यशी व नीतेश ने नृत्य व गीत तथा कांशिका, ऋषिका, गौरी, छवि, श्रेया, कीर्ति, दुर्गा, खुशबू व काजल ने लोक गीत की प्रस्तुति दी। संवाद
-- --
इनसेट
-- --
मेधावियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
बहजोई। प्राचार्य ने बताया कि स्नातक वर्ग 2023-24 में विश्वविद्यालय स्तर पर वाणिज्य में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली छात्रा मंध्या वार्ष्णेय व स्नातक 2022-23 में महाविद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली छात्रा मानसी वार्ष्णेय, स्नातक 2023-24 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा आस्था रस्तोगी तथा स्नातक 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली छात्रा महिमा को प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस बीच, बीते वर्ष में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी शील्ड व प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने बताया कि इसके अलावा अतिथियों समिति के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संवाद
-- --
इनसेट
-- --
महाविद्यालय में किया गया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ
बहजोई। बहजोई महाविद्यालय में रजत जयंती समारोह के दौरान स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि तकनीकी प्रगति को देखते हुए तथा वर्तमान समय के साथ विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया है। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। संवाद