{"_id":"6296747d3835e81f152342c9","slug":"the-sadhu-killed-the-prasad-seller-by-cutting-him-with-a-sword-for-abusing-him-on-the-banks-of-the-ganges-sambhal-news-mbd429941435","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा किनारे गाली देने पर साधु ने प्रसाद विक्रेता को तलवार से काटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा किनारे गाली देने पर साधु ने प्रसाद विक्रेता को तलवार से काटकर मार डाला
विज्ञापन
संभल। गंगा किनारे सोमवार की रात साधु ने प्रसाद विक्रेता की तलवार से काटकर हत्या कर दी है। साधु के खिलाफ मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ऑआरोपी साधु मौके से फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक अमरोहा जिले के रहरा थाना अंतर्गत गांव मरोरा निवासी रमेश गौतम (60) पुत्र छज्जन संभल जिले के रजपुरा थाना के अंतर्गत गंगा किनारे अनूपशहर पुल के नीचे झोपड़ी बनाकर कई वर्षों से रह रहे थे और गंगा किनारे प्रसाद बेचने की दुकान चलाते थे। सोमवार की रात करीब 12 बजे प्रसाद विक्रेता रमेश गौतम अपनी झोपड़ी के बाहर बैठा गाली दे रहा था जिसपर पड़ोस की झोपड़ी में रह रहे साधु रुद्राक्ष गिरि ने प्रसाद विक्रेता पर तलवार से हमला कर दिया। साधु ने प्रसाद विक्रेता के पेट में तलवार से दो वार किए जिससे रमेश की मौत हो गई।
घटना की चश्मदीद महिला साधु सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि वह राजघाट पर रहती हैं। तीन दिन पहले ही रुद्राक्ष गिरि के पास आकर ठहरी थीं। सोमवार की रात को रमेश गौतम अपनी झोपड़ी के बाहर बैठे हुए गाली गलौज कर रहे थे। रुद्राक्ष गिरि ने इसका विरोध किया। इसी पर विवाद हुआ और हत्या हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद साधु मौके से भाग गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला साधु के भी बयान दर्ज कराए हैं। साथ ही आरोपी साधु की तलाश के लिए टीम को लगाया है।
000
टी-प्वाइंट पुलिस चौकी से 700 मीटर दूर हुई घटना
संभल। प्रसाद विक्रेता रमेश गौतम की हत्या जिस स्थान पर हुई है, वहां से रजपुरा थाने की टी-प्वाइंट पुलिस चौकी करीब 700 मीटर दूरी पर है। गंगा किनारे करीब दो दर्जन ऐसी झोपड़ी बनी हुई हैं, जहां काफी लोग रहते हैं। इस स्थान का माहौल किसी छोटे से गांव की तरह लगता है। सुबह और शाम में काफी लोगों का आना जाना रहता है। यह स्थान जिला बुलंदशहर का बॉर्डर भी है। गंगा किनारे रह रहे लोगों ने बताया कि पुलिस का इस स्थान पर कम आना जाना रहता है। रात के समय अक्सर इस स्थान पर विवाद होते रहते हैं। यदि पुलिस कर्मियों की तैनाती होने पर अंकुश लग सकता है। माना जा रहा है कि यदि सोमवार की रात पुलिस की ड्यूटी होती तो आरोपी साधु तुरंत पकड़ा जा सकता था।
000
कहासुनी के बाद प्रसाद विक्रेता की हत्या हुई है। आरोपी साधु के खिलाफ मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल।