फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The ruckus of the girl's family, assurance of recovering the teenager in four days

किशोरी के परिजनों का हंगामा, चार दिन में किशोरी बरामद करने का आश्वासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:30 AM IST
सार

अगवा की गई किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस से मिलने के बाद रात में दिल का दौरा पड़ने से किशोरी के चाचा की मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार को अंतिम संस्कार नहीं किया और विवेचक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने विवेचक को हटाने और किशोरी को बरामद कराने की मांग की।प्रभारी निरीक्षक चंद्रवीर सिंह ने उच्चाधिकारियों से बात कर विवेचक को हटाने और चार दिन में अगवा किशोरी को बरामद कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
The ruckus of the girl's family, assurance of recovering the teenager in four days

विस्तार

अगवा की गई किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस से मिलने के बाद रात में दिल का दौरा पड़ने से किशोरी के चाचा की मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार को अंतिम संस्कार नहीं किया और विवेचक पर गंभीर आरोप लगाए। एसओ ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर विवेचक को बदलने और किशोरी को चार दिन में बरामद करने का आश्वासन दिया। इसपर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ थाना क्षेत्र के गांव में एक किशोरी को गांव कुढ़फतेहगढ़ का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। परिजनों ने गांव कुढ़फतेहगढ़ निवासी आरोपी आकाश के खिलाफ 14 सितंबर को किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अभी तक न तो किशोरी को बरामद कर पाई है और न ही आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। रविवार की दोपहर किशोरी के चाचा व वैश्य समाज के लोगों ने थाना पहुंचकर किशोरी की बरामदगी की मांग की थी। वहां भी पुलिस से नोकझोंक हुई थी। घर पहुंचने पर शाम करीब पांच बजे किशोरी के चाचा को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह किशोरी के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पर हिंदू जागरण मंच और वैश्य समाज के पदाधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि विवेचक इस मामले में कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने विवेचक को हटाने और किशोरी को बरामद कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चंद्रवीर सिंह ने उच्चाधिकारियों से बात कर विवेचक को हटाने और चार दिन में अगवा किशोरी को बरामद कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन मान गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed