फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The robbers said to Saraf, life is dear or money and looted cash-jewellery

Sambhal News: सराफ से लुटेरे बोले, जान प्यारी है या पैसे और लूट ले गए नकदी-जेवर

Thu, 24 Nov 2022 07:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2022 07:30 AM IST
सार

पुलिस ने पीड़ित सराफ को साथ ले लिया। घटनास्थल से गांव गुमथल में सराफ की दुकान तक पहुंची। वहां से सराफ के आने के बारे में जानकारी ली। साथ ही अन्य लोगों से भी संदिग्ध लोगों के बारे जानकारी ले रही है।

विज्ञापन
The robbers said to Saraf, life is dear or money and looted cash-jewellery
संभल में लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

गांव गुमथल के पास बाइक सवार नकाशपोश बदमाशों ने चार से पांच मिनट में ही सराफ के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश क्षेत्र से पूरी तरह से वाकिफ लगते हैं, तभी वारदात के बाद वापस लौट गए। वापस दो मार्गो पर कही भी सीसीटीवी कैमरे नहीं है और सभी लोकल मार्ग हैं।

विज्ञापन


बुधवार की शाम करीब 5.45 बजे थाना बनियाठेर क्षेत्र में बदमाशों ने सराफ कारोबारी से मात्र चार से पांच मिनट में ही लूट की वारदात कर दी। गांव गुमथल में भी मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। साथ ही अपनी पहचान छुपाने के लिए बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था, पीछे बैठे दोनों बदमाशों ने कपड़े से अपना मुुंह ढक रखा था। इसको देखकर बदमाश स्थानीय प्रतीत होते हैं।
विज्ञापन


वही घटनास्थल और गुमथल के बीच से रास्ता गांव मोहम्मदपुर काशी को जाता है। वहां से गांव अजीमगंज होते हुए चंदौसी संभल अथवा मोहम्मदपुर काशी से गांव फरीदपुर, खेड़ाखास होते हुए भी निकला जा सकता है। बदमाश क्षेत्र से पूरी तरह से वाकिफ लगते हैं। इसलिए उन्होंने वारदात के लिए ऐसा ही स्थान चुना, जहां से जंगल के रास्ते आसानी से भागा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले रेकी अवश्य की होगी। उन्हें मालूम था कि सराफ कारोबारी के पास कोई हथियार भी नहीं है। हल्के अंधेरे का फायदा उठाकर लूट की वारदात कर पीछे की ओर फरार हो गए।


पुलिस ने पीड़ित सराफ को साथ ले लिया। घटनास्थल से गांव गुमथल में सराफ की दुकान तक पहुंची। वहां से सराफ के आने के बारे में जानकारी ली। साथ ही अन्य लोगों से भी संदिग्ध लोगों के बारे जानकारी ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed