{"_id":"681a6aa354acdc93dd04c0f9","slug":"the-road-got-damaged-due-to-dumpers-carrying-soil-for-the-construction-of-ganga-expressway-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-122235-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण को मिट्टी ढो रहे डंपरों से सड़क हुई जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण को मिट्टी ढो रहे डंपरों से सड़क हुई जर्जर
Wed, 07 May 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 07 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव दिलगौरा के पास से गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए दिन रात मिट्टी पटाई का काम चल रहा है। मिट्टी भरकर फर्राटा भर रहे डंपरों से गांव का लिंक मार्ग जर्जर हो गया है। इससे परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया और लिंक मार्ग को सही कराने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दिन रात डंपर चलने के कारण गांव दिलगौरा से चंदनकटी तक लिंक मार्ग जर्जर होने से अब इस पर निकलना मुश्किल हो गया है। मार्ग पर उड़ रही धूल से ग्रामीण और आने जाने वाले स्कूली बच्चे परेशान हैं। बार-बार ठेकेदार से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। कई बार ग्रामीणों के द्वारा मिट्टी के डंपर रोककर विरोध किया गया, लेकिन इसके बाद भी ठेकेदार ने निर्माण कराने का आश्वासन देकर फिर से डंपरों से मिट्टी डलवानी शुरू कर दी। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रहलाद सिंह, किरन पाल, वीरेश कुमार, राजीव, लालाराम, धर्मपाल, सुनील कुमार, बुद्ध सैन सिंह, गंभीर सिंह, मुकुट सिंह, नत्थू सिंह, वीरपाल, सोमपाल, सोमवीर, जुगेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।