फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The responsible person did not return after admitting the newborn to the hospital

Sambhal News: नवजात को अस्पताल में भर्ती कराकर भूले जिम्मेदार

Thu, 02 Jan 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 02 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The responsible person did not return after admitting the newborn to the hospital
संभल के जिला अस्पताल में नर्स गीता की गोद में बैठी बुलबुल। संवाद
संभल।
विज्ञापन

नखासा क्षेत्र के गांव मन्नीखेड़ा के जंगल में दो माह पहले इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना के जख्म अभी नहीं भर पा रहे हैं। पहले अपनों की हैवानियत और अब जिम्मेदारों की अनदेखी दो माह की हो चुकी नवजात बुलबुल झेल रही है। बुलबुल भले ही पूरी तरह स्वस्थ है, लेकिन भविष्य कहां संवरेगा, इससे अंजान है।
करीब दो माह पहले गांव मन्नीखेड़ा गांव में मनोज के खेत में सरसों की फसल के बीच नवजात बच्ची जमीन में दबी मिली थी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा हो गए थे। आनन-फानन में बच्ची को जमीन से बाहर निकाला गया था। गांव के चौकीदार अख्तर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। तभी से वह अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन

लेकिन, अफसोस इसका भविष्य कहां संवरेगा, इसे लेकर जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। अस्पताल प्रबंधन कई बार पत्राचार करके बुलबुल की सुरक्षित परवरिश के लिए अगली कार्रवाई करने को कह चुके हैं, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल की डॉ. दीपशिखा ने बताया कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है, उसकी अच्छे से परवरिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बच्ची अब पूरी तरह से स्वस्थ है। जिला अस्पताल में उसका समय पूरा हो गया है। आगे की परवरिश दूसरे स्थान पर है। इसके लिए वे पत्राचार कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -डॉ. राजेंद्र सैनी, कार्यवाहक सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed