फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The public is troubled by the central and state government, the time to come is for the SP: Dharmendra Yadav

केंद्र व प्रदेश सरकार से जनता त्रस्त, आने वाला समय सपा का : धर्मेंद्र यादव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
The public is troubled by the central and state government, the time to come is for the SP: Dharmendra Yadav
बबराला/ जुनावई। पूर्व सपा सांसद ने धर्मेंद यादव ने फर्टिलाइजर परिसर में बने अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमें लिखे जाने की शिकायती। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जहां भी उनकी जरूरत होगी, वह हर मौके पर साथ खड़े रहेंगे। इस समय प्रदेश से लेकर देश में नौजवान, किसान, महिलाएं सभी बहुत परेशान है। सरकार में भ्रष्टाचार बहुत बड़े स्तर पर है। इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। सभी कार्यकर्ता निष्ठा के साथ में चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है, समाजवादी पार्टी की सरकार ने प्रदेश का विकास करके प्रदेश को बहुत आगे पहुंचा दिया। लेकिन वर्तमान सरकार का विकास पता नहीं कब दिखाई देगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुन्नौर विधानसभा के विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव, पूर्व मंत्री प्रदीप कुमार यादव, जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी, पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज खान, विधानसभा अध्यक्ष अमित, विजेंद्र सिंह, रामू यादव, बबलू यादव, वीर सिंह यादव, दरियाव फौजी, सत्यप्रकाश यादव आदि रहे। इसके बाद गांव पतरिया में पूर्व प्रधान रोहन सिंह के आवास पर आसपास क्षेत्र के प्रधानों और लोगों ने पूर्व सांसद का स्वागत किया। नुक्कड़ सभा में पूर्व सांसद ने कहा कि आप सब लोग अभी से लोकसभा के चुनाव में जुट जाओ। 2019 का चुनाव हमने अति आत्मविश्वास के कारण हो गए। उन्होंने कहा कि गुन्नौर इस बार रिकॉर्ड कायम करेगा। क्योंकि वर्तमान सांसद ने क्षेत्र में कोई कार्य नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed