फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The practical examination will be held at the center of the written examination only.

लिखित परीक्षा वाले केंद्र पर ही होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The practical examination will be held at the center of the written examination only.
यूपी बोर्ड की इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा की व्यवस्था में परिवर्तन हो गया है। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। जहां लिखित परीक्षा हुई है, उन्हीं 58 केंद्रों पर छात्रों की इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। जिले में दूसरे चरण में 28 अप्रैल से प्रयोगात्मक परीक्षा होंगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 अप्रैल से हैं। संभल जिले में दूसरे चरण में 28 अप्रैल से चार मई तक प्रयोगात्मक परीक्षा होंगी। जिले में इंटर के करीब 20 हजार छात्र पंजीकृत हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए पहले ही बोर्ड से परीक्षक नियुक्त होते हैं तथा परीक्षा प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के लिए दूसरे जिलों में जाते हैं। इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

पहले छात्र अपने ही विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा देते थे। अब प्रयोगात्मक परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए दूसरे विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। जहां छात्रों ने बोर्ड की लिखित परीक्षा दी है, उसी केंद्र पर प्रयोगात्मक परीक्षा भी होगी। परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त होंगे। साथ ही जिला कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र वाले विद्यालय में प्रयोगात्मक विषय नहीं है, तो दूसरे केंद्र पर होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
छात्रों ने जहां पर यूपी बोर्ड- 2022 की लिखित परीक्षा दी है, वहीं प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। यदि उक्त केंद्र (विद्यालय) पर प्रयोगात्मक विषय नहीं हैं, तो ऐसी स्थिति में दूसरे केंद्र पर प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।
रखनी होगी सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग
प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर लैब में सीसीटीवी कैमरे होने अनिवार्य हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर क्लिप बनाई जाएगी। उन्हें सुरक्षित रखना होगा तथा क्लिप डीआईओएस कार्यालय को सौंपनी होगी।
परीक्षक को दिखाना होगा पहचानपत्र
बोर्ड परीक्षा में नियुक्त सभी परीक्षकों के पहचान पत्र बनाए गए हैं। परीक्षक को आवंटित केंद्रों पर अपना आधार कार्ड, मान्य पहचानपत्र, बोर्ड का परीक्षक नियुक्ति पत्र दिखाना होगा।

जिले में 28 अप्रैल से यूपी बोर्ड इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। विद्यालयों को सीसीटीवी कैमरे लगाने व अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
मनोज आर्य, डीआईओएस संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed