{"_id":"6941bc2a39e0c39d76050203","slug":"the-power-supply-was-restored-after-bku-officials-staged-a-protest-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-130122-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: धरने पर बैठे भाकियू पदाधिकारी तो सुचारु हुई विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: धरने पर बैठे भाकियू पदाधिकारी तो सुचारु हुई विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
संभल। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने सुचारु विद्युत आपूर्ति न मिलने पर तय कार्यक्रम के अनुसार, बुधवार को सिंहपुरसानी बिजलीघर पर धरना शुरू कर दिया। इसके बाद निगम के अधिकारी चेते और मुख्य अभियंता, मुरादाबाद अशोक कुमार चौरसिया, एक्सईएन नवीन गौतम ने फोन पर वार्ता की। आश्वासन के बाद धरना खत्म कर दिया।
किसानों को आश्वस्त किया कि जिन भी बिजलीघर से उन्हें समस्या है, वहां से दस घंटे निर्बाध आपूर्ति दी जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इसके बाद धरना खत्म कर दिया गया। जिला महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हातिमसराय, रूस्तमपुर न्यावली, भवानीपुर, सैंडा और सिंहपुरसानी बिजलीघर से आपूर्ति नहीं मिल रही थी। इस कारण सिंचाई प्रभावित हो रही थी। बीते दिनों ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग उठाई लेकिन फिर भी समस्या का हल नहीं हुआ।
मंगलवार को धरना दिया गया। इसके बाद अधिकारियों के फोन आए और फिर निर्बाध आपूर्ति के लिए आश्वस्त किया। जिसके बाद धरना खत्म कर दिया। इस दौरान नवनीत त्यागी, दारा, रोहताश, जितेंद्र, सतीश त्यागी आदि रहे।