फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Video Viral: police itself is beating me, abusing me, no one is listening me, hence death old man

Video Viral: पुलिस ही मुझे मार रही है..गाली दे रही, मेरी कोई नहीं सुन रहा, जहर खाने से पहले बुर्जुग की दास्तां

Sat, 13 Jan 2024 03:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Updated Sat, 13 Jan 2024 03:29 AM IST
सार

जमीन खाली करने के लिए धमका रहे लोगों पर कार्रवाई न होने से परेशान बुजुर्ग ने जहर खाकर जान दे दी। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बुजुर्ग का कहना है कि पुलिस आरोपियों के साथ मिली है। शिकायत करने पर परेशान करने के साथ मारपीट कर रही है। 

विज्ञापन
Video Viral: police itself is beating me, abusing me, no one is listening me, hence death old man
संभल में बुजुर्ग ने जहर खाकर जान दी - फोटो : संवाद

विस्तार

 

विज्ञापन

पुलिस ही मुझे मार रही है, पुलिस ही मुझे गाली दे रही है, मेरी कोई नहीं सुन रहा। पुलिस बुलाती है और दबाव बनाती है। मेरा मकान खाली हुआ तो मेरे बच्चे कहां जाएंगे। किशोरी पाल यह बयान वायरल वीडियो में सामने आया है। यह वीडियो किशोरी पाल के जहरीले पदार्थ के सेवन करने के बाद का बताया जा रहा है।

बुजुर्ग की अपने परिवार की चिंता और कार्रवाई नहीं होने का अफसोस दोनों ही वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। तीन मिनट के अलग-अलग चार वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में बुजुर्ग उस शिक्षक का नाम ले रहे हैं जिस पर जमीन खाली कराने का आरोप है। बुजुर्ग कह रहे हैं कि वह मेरी जमीन छीन रहा है।

विज्ञापन


आगे कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने अपनी जमीन बेचकर मकान की जमीन खरीदी है। मकान बनाया है। मेरा मकान खाली हो गया तो मेरे बच्चे कहां जाएंगे। आगे कहते हैं कि कोई बचा लो मेरी जमीन को, नहीं तो यह लोग मेरी जमीन छीन लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य वीडियो में बुुजुर्ग उस व्यक्ति का नाम लेते हैं जिससे दो बीघा जमीन खरीदी थी। बुजुर्ग वीडियो में कह रहे हैं कि उन्होंने तो 38 लाख रुपये देकर जमीन खरीदी है। फिर भी क्यों दबाव बनाया जा रहा है।

चार जनवरी को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

किशोरीपाल की पत्नी सत्यवती ने चार जनवरी को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि एक शिक्षक जो मुरादाबाद का रहने वाला है। वह हमारा घर खाली कराने का दबाव बना रहा है। जबकि जिस जमीन पर हमारा घर बना है वह एक वर्ष पहले खरीदी थी।

अब घर के नजदीक शिक्षक ने जमीन खरीदी है और वह अपनी जमीन को एक समान करने के लिए लगातार धमकी दे रहा है। माफिया लोगों को भेज रहा है। महिला ने अपनी शिकायत में शिक्षक और दूसरे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई थी।

थाने में पुलिस ने बुलाया था

मृतक के बेटे नीपू पाल ने बताया कि तीन जनवरी को थाना प्रभारी ने बुलाया था। वहां दूसरा पक्ष भी था। इस दौरान पुलिस ने आरोपी पक्ष के समर्थन में बातचीत की। हमारे पक्ष में कोई बात नहीं की। बल्कि दूसरे पक्ष से समझौता करने के लिए कहा। इसलिए थाने से चले आए। इसके बाद फिर से एक ग्राम प्रधान को घर भेजकर धमकी दिलाई और एक बड़े नेता के रिश्तेदार होने का हवाला शिक्षक का दिया गया। इसके बाद ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।

यह था मामला 

संभल में जमीन खाली कराने के लिए धमका रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर असमोली थाना क्षेत्र के गांव मनोटा निवासी बुजुर्ग किशोरी पाल (60) ने शुक्रवार की सुबह छह बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बुजुर्ग की अलीगढ़ के एक अस्पताल में दोपहर लगभग दो बजे उपचार के दौरान मौत हो गई।

बुजुर्ग का एक वीडियो भी वायरल हो रहा जिसमें वो कह रहे हैं कि पुलिस ने हमारी सुनवाई नहीं की। किशोरी पाल के पुत्र नीपू पाल ने बताया कि उनके पिता ने अक्तूबर 2022 में पुश्तैनी जमीन बेचकर मनोटा में दो बीघा जमीन खरीदी थी। जमीन का बैनामा हो गया लेकिन दाखिल खारिज के समय आपत्ति लगा दी।

उन्होंने वहां पर मकान भी बनवा लिया। नीपू का आरोप है कि जिस व्यक्ति की मनौटा में जमीन है उसने अपनी नौ बीघा जमीन मुरादाबाद निवासी शिक्षक को बेच दी। शिक्षक ने अपने किसी रिश्तेदार के नाम पर जमीन का बैनामा कराया है। आरोप है कि शिक्षक किशोरी पाल पर दबाव बना रहा था कि वह अपनी दो बीघे जमीन छोड़ दें और उसके बदले उसी खेत में दूसरी जगह जमीन ले लें।

आरोप है कि किशोरी पाल ने जब मना कर दिया तो उसे धमकी दी गई। नीपू की मानें तो इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की गई। पुलिस ने तीन जनवरी को उनके पिता को थाने में बुलाया था, जहां दूसरे पक्ष के लोग भी मौजूद थे।



वहां पुलिस ने भी दूसरे पक्ष के लोगों का समर्थन किया। इसी बात से उसके पिता परेशान थे और उन्होंने शुक्रवार की सुबह आत्मघाती कदम उठा लिया।

जमीन का विवाद होने की जानकारी मिली है। मामला पुलिस की संज्ञान में नहीं था। इसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस को किशोरी पाल के परिजनों से बातचीत करने के लिए भेजा गया है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस अधीक्षक, संभल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed