फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Places of Worship Act, 1991 must be adhered to: Iqbal Mahmood

1991 पूजा स्थल अधिनियम का पालन किया जाए : इकबाल महमूद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The Places of Worship Act, 1991 must be adhered to: Iqbal Mahmood
संभल। सपा के संभल विधायक इकबाल महमूद ने मथुरा की ज्ञानवापी और संभल जामा मस्जिद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 1991 के पूजा स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम को लागू करने की मांग की है। साथ ही विधायक ने लोक अदालत से समाधान के सुझाव का विरोध भी किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को अपने मियां सराय स्थित आवास पर विधायक ने मीडिया से बातचीत की। विधायक ने कहा कि 1991 में संसद ने पूजा स्थल अधिनियम पारित किया था। इस कानून में अयोध्या विवाद को छोड़कर अन्य धार्मिक स्थलों की स्थिति यथावत रखने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद मामले का निर्णय सुप्रीम कोर्ट ने दिया था। सभी पक्षों ने उस निर्णय का सम्मान किया था। विधायक ने जोर दिया कि जब मामले न्यायालय में हैं, तो 1991 के कानून का पालन हो। ऐसे विवाद देश के लिए संवेदनशील हैं और इन्हें आगे बढ़ाना उचित नहीं है। विधायक ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का जनाधार कमजोर हो रहा है। समाजवादी पार्टी का पीडीए अभियान लोगों का समर्थन प्राप्त कर रहा है। भाजपा विकास के मुद्दों से ध्यान हटाकर अन्य विषयों को प्रमुखता दे रही है। जिससे जनता को गुमराह किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed