फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The picture of two main intersections of the city will change with Rs 30 lakh

Sambhal News: तीस लाख से बदलेगी शहर के दो मुख्य चौराहों की तस्वीर

Mon, 14 Oct 2024 05:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 14 Oct 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
The picture of two main intersections of the city will change with Rs 30 lakh
संभल। नगर पालिका ने शहर के दो मुख्य चौराहों की तस्वीर बदलने की कवायद शुरू कर दी है। चंदौसी चौराहे और चौधरी सराय चौराहे पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ईओ का कहना है कि इसी माह से चौराहों पर कार्य शुरू कराए जाएंगे। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

शहर में चंदौसी चौराहा और चौधरी सराय चौराहा मुख्य हैं। इन दोनों चौराहों पर 30 लाख रुपये खर्च कर सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसमें चंदौसी चौराहे पर 18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं चौधरी सराय चौराहे पर 12 लाख रुपये खर्च होंगे। सौंदर्यीकरण में लाइट्स की व्यवस्था सही तरीके से कराई जाएगी। ग्रील लगाई जाएगी। साथ ही पौधे रोपित किए जाएंगे। ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि चंदौसी चौराहा शहर का मुख्य चौराहा है। सौंदर्यीकरण कराकर संवारा जाएगा। चौधरी सराय में काफी काम हो चुका है। इसलिए वहां भी 12 लाख रुपये खर्च कर संवारने का काम किया जाएगा। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर 35 स्ट्रीट पोल लगाए जाएंगे। इसमें प्रत्येक पोल पर दो लाइट्स की व्यवस्था की जाएगी। जो खराब हैं उनको सही कराया जाएगा। शहरी क्षेत्र को अंधेरे से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


संभल-मुरादाबाद मार्ग पर कहीं जलती है लाइट तो कहीं छाया रहता है अंधेरा

संभल नगर पालिका का क्षेत्र मुरादाबाद मार्ग पर वाजिदपुरम तक है। वाजिदपुरम तक तो कई जगह घना अंधेरा है। जबकि इसी मार्ग पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के कार्यालय और आवास हैं। इसी मार्ग पर निकायों के प्रभारी एडीएम का आवास है। एएसपी कार्यालय और आवास है। इसी तरह कई महत्वपूर्ण कार्यालय और अधिकारियों के आवास बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
रात को बंद रहते हैं सार्वजनिक शौचालय
नगर पालिका ने शहर में चार सार्वजनिक शौचालय बनाए हैं लेकिन इन शौचालयों को शाम ढलते ही बंद कर दिया जाता है। रात के समय राहगीरों के लिए इनका कोई लाभ नहीं है। पालिका ने मुरादाबाद मार्ग पर बिजलीघर के नजदीक सार्वजनिक शौचालय बनाया है। यह शौचालय मुख्य मार्ग पर होने के बाद भी बंद रहता है। इसी तरह तहसील के नजदीक और घंटाघर के नजदीक बने सार्वजनिक शौचालय भी बंद हो जाते हैं। चौधरी सराय में बना शौचालय भी बंद रहता है। लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही कर्मचारी शौचालय बंद कर चले जाते हैं। ईओ का दावा है कि रात में भी सार्वजनिक शौचालय खुलते हैं। हालांकि दावे की पड़ताल करने पर मालूम हुआ कि शाम ढ़लते ही ताले लटक जाते हैं।


00000000000000
कोट
इसी महीने में सौंदर्यीकरण और स्ट्रीट लाइट्स पोल लगाने का काम शुरू कराया जाएगा। इसमें 50 लाख रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। -डॉ. मणिभूषण तिवारी, ईओ, नगर पालिका, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed