{"_id":"6a9dcb36b6a480f09b0c8052","slug":"the-permit-is-for-three-passengers-yet-they-are-ferrying-up-to-ten-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-140008-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: परमिट तीन यात्रियों का और ढो रहे 10 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: परमिट तीन यात्रियों का और ढो रहे 10 तक
Mon, 07 Sep 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
संभल। तमाम कार्रवाई के बावजूद जिलेभर में डग्गामार वाहनों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। व्यवस्था की लापरवाही का खामियाजा लोगों को जान देकर चुकाना पड़ता है। हादसों के बाद जिम्मेदार औपचारिकता पूरी करने के लिए अभियान चलाते हैं लेकिन यह अभियान कुछ दिनों में ही ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। लिहाजा फिर से व्यवस्था बेपटरी नजर आती है। टेंपो का परमिट तीन यात्रियों का स्वीकृत होता है लेकिन इसमें 10 यात्रियों तक को सफर कराया जाता है। यह सफर किसी एक स्थान से दूसरे स्थान तक सीमित नहीं है। बल्कि पूरे जिले में ही यह व्यवस्था है।
रविवार को संभल के चंदौसी चौराहा, चौधरी सराय समेत कई स्थानों पर इस तरह की लापरवाही सामने आई। कहीं टेंपो में यात्री खचाखच भरे दिखाई दिए तो कहीं खड़े होकर सफर करते नजर आए। टेंपो में तीन यात्रियों की जगह 15 तक यात्री बैठे और खड़े दिखाई दिए। यातायात पुलिस प्रभारी जगरोशन ने बताया कि लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। जहां भी ऐसे वाहन सामने आएंगे, उन्हें सीज किया जाएगा।