{"_id":"65c3fc901d98be5ea700e084","slug":"the-peak-of-shri-kalki-dham-will-be-108-feet-high-the-temple-will-be-made-of-pink-stone-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-107596-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 108 फीट ऊंचा होगा श्री कल्कि धाम का शिखर, गुलाबी पत्थर से बनेगा मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 108 फीट ऊंचा होगा श्री कल्कि धाम का शिखर, गुलाबी पत्थर से बनेगा मंदिर
विज्ञापन
संभल। श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 18 वर्ष पहले देखा गया श्री कल्कि धाम के निर्माण का सपना अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने संकल्प लिया था कि विश्व में कल्कि भगवान के 108 मंदिर स्थापित कराए जाएंगे। देश के अलग-अलग शहरों में स्थित 30 मंदिरों में भगवान कल्कि की प्रतिमाएं स्थापित भी कराई जा चुकी हैं। श्री कल्कि धाम का शिखर 108 फीट ऊंचा होगा।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि सोमनाथ और अयोध्या के राम मंदिर में लगा गुलाबी पत्थर पांच एकड़ भूमि के परिसर में बन रहे श्री कल्कि धाम में लगाया जाएगा। 19 फरवरी को शिलान्यास होना है। इसके बाद तैयार मॉडल के अनुसार धाम का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर का शिखर 108 फीट ऊंचा होगा। चौकी 11 फीट पर बनी होगी। भगवान विष्णु के सभी 10 अवतारों के अलग-अलग गर्भगृह होंगे।
उन्होंने बताया कि श्री कल्कि धाम दुनिया का अकेला ऐसा धाम है जो भगवान के अवतार से पहले स्थापित हो रहा है। अन्य सभी धाम भगवान के आने के बाद स्थापित हुए हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि पुराणों में उल्लेख है कि कलियुग में भगवान कल्कि संभल में अवतरित होंगे। इस कामना से श्री कल्कि धाम के निर्माण का सपना देखा था। वर्ष 2016 में सात नवंबर को मंदिर का शिलान्यास किया जाना था, लेकिन सपा शासनकाल में जिला प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी थी। जिसके चलते शिलान्यास नहीं हो सका था।
विज्ञापन
अगस्त 2023 में उच्च न्यायालय ने निर्माण पर लगी रोक हटा दी थी। इसके बाद ही शिलान्यास का कार्यक्रम तय हुआ है। अब वह घड़ी भी नजदीक आ रही है जब श्री कल्कि धाम का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि श्री कल्कि धाम के निर्माण पर लगी रोक को हटवाने के लिए सात वर्षों तक न्यायालय में लड़ाई लड़ी और सच्चाई की जीत हुई।