फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The mosque came into limelight due to the murder of the Imam in 1976.

Sambhal News: 1976 में इमाम की हत्या से चर्चा में आई थी मस्जिद

Thu, 21 Nov 2024 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 21 Nov 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
The mosque came into limelight due to the murder of the Imam in 1976.
संभल। 28 फरवरी 1976 को शहर दंगे की आग में जल उठा था। पूरे शहर में एक महीने से ज्यादा समय तक कर्फ्यू लगा रहा था। यह दंगा जामा मस्जिद के इमाम की हत्या के बाद हुआ था। हत्या मस्जिद में कर दी गई थी। सुबह के समय नमाज पढ़ने के लिए लोग पहुंचे थे तो इमाम की हत्या होने की जानकारी हुई थी। इमाम की हत्या की खबर शहर में आग की तरह फैली और देखते ही देखते दंगा भड़क गया था। क्योंकि मौके से हत्या का आरोपी लोगों ने पकड़ लिया था और वह दूसरे समुदाय का था।
विज्ञापन

जगह जगह आगजनी होने पर हालात बेकाबू हो गए थे। पुलिस-प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा था। एक महीने से ज्यादा कर्फ्यू लगने के बाद हालात कई दिन बाद सामान्य हो सके थे। मामला शासन तक पहुंचा था। उस समय के मुख्यमंत्री राम नरेश यादव संभल आए थे। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। इसके बाद मामला शांत हुआ और शहर पटरी पर लंबे समय बाद लौट सका था। बुजुर्ग बताते हैं कि उस समय के दंगे में शहर का काफी नुकसान हुआ था। सबसे ज्यादा परेशान गरीब तकबे के लोग हुए थे क्योंकि रोजगार का संकट लंबे समय तक चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed