{"_id":"5a5e590f4f1c1b8d268b4d0f","slug":"the-miscreants-robbed-the-kins-and-tenants-by-plundering-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने परिजनों व किरायेदार को बंधक बनाकर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने परिजनों व किरायेदार को बंधक बनाकर की लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला असलम नगर में नकाबपोश बदमाशों ने परिजनों व किरायेदार को बंधक बनाकर जेवर व नगदी समेत 50 हजार का सामान लूट ले गए। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। वारदात की तहरीर कोतवाली में दी है।
कोतवाली के मुहल्ला असलमनगर निकट भैतरी रेलवे फाटक निवासी रईस अहमद पुत्र मतीन खां के घर में सोमवार की रात 12 बजे आठ नकाबपोश बदमाश जीने के रास्ते घर में घुस आए।
रईस के घर में सीतापुर जिले की एक पालिटेक्निक की छात्रा किराये पर रहती है। छात्रा के साथ उसका साथी युवक भी ठहरा हुआ था। बदमाशों के आते ही युवती का साथी युवक बदमाशों को देखकर वहां से भाग निकला और बाहर निकलकर फजल पुत्र मजीद के घर में घुस गया। जबकि बदमाशों युवती, रईस की भाभी रुखसाना व रईस की पुत्री सोभना व पुत्र जुबैर को एक कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
दो बदमाश कमरे के बाहर खड़े रहे, जबकि दो लूटपाट करते रहे। जबकि चार बदमाशों ने बाहर घर को कवर कर रखा था। बदमाश परिजनों से किसी यासीन नाम के व्यक्ति को पूछ रहे थे। बदमाश रईस के घर से 2500 रुपये, दो मोबाइल फोन, बैंक की पास बुक, एटीएम, सोने के कुंडल, दो सोने की अंगूठी लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने शोर मचाया।
सूचना मिलने पर 100 डायल मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस किराये पर रही युवती व उसके साथी को पकड़कर कोतवाली ले आई। रईस ने वारदात की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। वह लूट की वारदात को नकारते हुए मामला छेडख़ानी का मान रही है।
-मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों के परिजनों का बुलाया गया है। परिजनों के आने के बाद दोनों को उनके सुपुर्द किया जाएगा। लूट की बात बेबुनियाद है।
-अमित कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंदौसी