फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The miscreants of Hayatnagar and Sarayatrin were also involved in the ruckus.

Sambhal News: हयातनगर और सरायतरीन के उपद्रवी भी थे बवाल में शामिल

Sun, 08 Dec 2024 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 08 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
The miscreants of Hayatnagar and Sarayatrin were also involved in the ruckus.
संभल। जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल में शामिल हयातनगर और सरायतरीन के उपद्रवी भी थे। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ था। अभी तक यही माना जा रहा था कि जामा मस्जिद के आसपास के लोगों ने उपद्रव किया था।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि जामा मस्जिद के नजदीक हुए उपद्रव के अलावा नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा के उपद्रवियों की वीडियो बनाई थी। कुछ वीडियो सीसीटीवी कैमरे से ली गई है। इन सभी वीडियो की छानबीन में स्पष्ट हुआ है कि हयातनगर और सरायतरीन के भी उपद्रवी शामिल थे। उनकी तलाश भी कराई जा रही है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की पहचान कराने में जुटी है उसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

000
सरायतरीन और हयातनगर से भीड़ कैसे आई
24 नवंबर की सुबह साढ़े सात बजे सर्वे के लिए टीम जामा मस्जिद पहुंची थी। इस दौरान काफी संख्या में लोग जामा मस्जिद के नजदीक एकत्र थे। बवाल करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुआ। यह वह समय था जब शहर की आधी आबादी अपने घरों में थी और जरूरी काम निपटा रही थी। इस समय हयातनगर और सरायतरीन की भीड़ जामा मस्जिद तक कैसे पहुंची। इसका सीधा मतलब है कि कोई मैसेज पास किया गया। जिसके जरिये यह भीड़ जामा मस्जिद तक पहुंची। जामा मस्जिद की दूरी सरायतरीन से करीब तीन किलोमीटर और हयातनगर से करीब दो किलोमीटर है। पुलिस इस बिंदु पर भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed