फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The mercury reached 44.7 degrees, and power outages in the scorching heat caused tears.

Sambhal News: 44.7 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी में बिजली कटाैती ने रुलाया

Thu, 21 May 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 21 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 44.7 degrees, and power outages in the scorching heat caused tears.
संभल। जिले में बुधवार को सबसे अधिक गर्मी पड़ी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को संभल का तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को भी तापमान 44.8 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। लू भी चलने का अनुमान लगाया गया है। भीषण गर्मी में बिजली कटाैती से भी लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

लगातार बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पिछले चार दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। विशेष रूप से डायरिया के लक्षण वाले मरीज लगातार भर्ती किए जा रहे हैं। चिकित्सकों ने मरीजों को गर्मी से बचाव के लिए विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी है। उन्होंने खानपान में भी सावधानी बरतने पर जोर दिया है। गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचने को कहा गया है।
विज्ञापन







तापमान में लगातार वृद्धि को देखते हुए प्रशासन अलर्ट, एडवाइजरी जारी

जिले में पिछले चार दिनों से तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है। बुधवार को दर्ज 44.7 डिग्री सेल्सियस इस मौसम का उच्चतम तापमान रहा है। लू के गर्म थपेड़ों ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और गर्मी का असर महसूस होने लगता है। इससे दैनिक कामकाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके चलते ही प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें प्रशासन की ओर से कहा गया है कि सभी निकायों में ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था करनी है। ग्रामीण इलाके में भी निगरानी रखनी है। स्वास्थ्य विभाग को भी तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश हैं। आम लोगों से धूप में बेवजह न निकलने और काम से निकलने पर सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन







स्वास्थ्य पर गर्मी का असर, भर्ती किए जा रहे मरीज



भीषण गर्मी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल में हर दिन गर्मी से पीड़ित 80 मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें जिनकी हालत ज्यादा खराब है उनको भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि गर्मी बढ़ने से बीपी, उल्टी-दस्त, चक्कर और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं, खासकर डायरिया के मामले अधिक हैं। चिकित्सक ने बताया कि गर्मी के चलते सेहत बिगड़ रही है। बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा बीमार हो रहे हैं।








अगले छह दिन का तापमान यह रहने का अनुमान, रहें सावधान



तिथि तापमान



21 मई 44.8



22 मई 45.1



23 मई 44.9



24 मई 46.1



25 मई 46.2



26 मई 44.9





जिला अस्पताल में आठ बेड का वार्ड बना रखा है। लू पीड़ित मरीजों के लिए बनाया गया है। सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। हालांकि अभी कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है, यदि कोई मरीज आता है तो भर्ती कर उपचार किया जाएगा।-डॉ. राजेंद्र सैनी, सीएमएस, जिला अस्पताल, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed