फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The members demanded action against the head of the municipality

विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाकर सभासदों ने दिया डीएम को शिकायती पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
The members demanded action against the head of the municipality
बहजोई। नगर पालिका परिषद के कई सभासदों की ओर से नगर पालिका परिषद के विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया गया है। इसके अलावा पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। पूरे मामले में सभासदों की ओर से सात दिन में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। साथ ही सभासदों ने तय समय पर जांच व कार्रवाई न होने पर अपने पद से त्याग पत्र दिए जाने की बात भी कही है।
विज्ञापन

सोमवार को पालिका परिषद के कई सभासद कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया गया कि नगर पालिका परिषद की ओर से कराए गए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। शासन की ओर से विकास कार्यों को जारी की गई धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। पालिका की बोर्ड बैठकों में भी सभासदों को कोई जानकारी नहीं दी जाती। इसको लेकर बीते दिनों सभासदों की ओर से कुछ बोर्ड बैठकों का बहिष्कार भी किया गया है। सभासदों का कहना था कि पूरे मामले की शिकायत पहले भी जिलाधिकारी दफ्तर में की जा चुकी है। मंडलायुक्त को भी शिकायती पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

बावजूद इसके अभी तक पूरे मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस बीच सभासदों की ओर से पालिकाध्यक्ष पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने का भी आरोप लगाया गया। सभासदों का कहना था कि सात दिन में निष्पक्ष जांच व कार्रवाई न होने पर सभासद अपने पत्र से त्याग पत्र दे देंगे। शिकायती पत्र में पुष्पेंद्र नागर, हिमांशु, सर्वेश कुुमारी, बौबी, धर्म सिंह, योगेश टिल्ला, लक्ष्मी वाल्मीकि, बीना, शबाना, प्रेमशंकर, रजनीश शर्मा, कंहैय्यालाल व जितेंद्र यादव आदि सभासदों के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed