फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The market is ready for the wedding season, business will flourish

Sambhal News: सहालग के लिए बाजार तैयार, चमकेगा कारोबार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The market is ready for the wedding season, business will flourish
संभल। विभिन्न तरह के सामान पर जीएसटी दरें कम होने के बाद बाजार में नया माल पहुंच गया है। कारोबारियों ने सहालग के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इलेक्ट्रानिक्स और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक का माहौल बन रहा है। लोग इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों और वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं। वहीं घी, मक्खन, चीज आदि के ऑर्डर भी बुक होने हैं। कारोबारियों ने भी जीएसटी दरें कम होने से कारोबार के अच्छा रहने की उम्मीद जाहिर है।
विज्ञापन

जीएसटी दरें कम होने पर जहां लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ रहा है, वहीं कारोबार के भी बेहतर होने का अनुमान है। संभल के राजीव इलेक्ट्रानिक्स पर नया माल पहुंच गया है। यहां से लोग एसी, टीवी, एलईडी, एलसीडी आदि खरीद रहे हैं। इतना ही नहीं, बुकिंग भी चल रही है। शोरूम पर 50 आइटमों की बुकिंग सहालग के लिए हो चुकी है। इसी तरह मक्खन, बटर, घी, चीज आदि भी अब कम दाम पर लोग खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

नागपाल ट्रेडर्स को सहालग के लिए आर्डर बुक होने की भी उम्मीद है। बात ऑटोमाबाइल बाजार की करें तो कारों, बाइकों की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल बना है। ग्रांड ऑटोमोबाइल पर पल्सर 125 की 50 और एन-160 बाइक की 15 बुकिंग हो चुकी हैं। आकांक्षा ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड पर 40 कारों की बुकिंग हो चुकी है। दीपावली को लेकर भी लोग कारों की बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000000000000000

लोगों में बन रहा उत्साह का माहौल
संभल। जीएसटी की दरें कम होने से वाहनों, इलेक्ट्रानिक्स आइटमों आदि के दाम में कमी आई है। इसलिए लोग खरीदारी का मन बना रहे हैं। चूंकि नया माल आ चुका है तो लोग शोरूम और दुकानों पर जाकर जानकारी लेते हुए खरीदारी करने के साथ-साथ बुकिंग करा रहे हैं। लोगों उत्साह का माहौल बना हुआ है। संवाद

00000000000000000
.जीएसटी दरें कम होने के बाद नया माल शोरूम पर उपलब्ध हैं। सहालग को लेकर तैयारी कर ली गई है। लोग विभिन्न तरह के आइटम पसंद करते हुए बुकिंग करा रहे हैं। सहालग पर काम अच्छा रहेगा। -ज्ञानेंद्र कुमार, शोरूम मालिक राजीव इलेक्ट्रानिक

00000000000
.जीएसटी दरें कम होने से चीज, मक्खन, घी आदि के दाम कम हुए हैं। इनकी खरीदारी के लिए अच्छा माहौल बन गया है। अब लोग सहालग के लिए भी आर्डर बुक कराएंगे। कारोबार का चमकना लाजिमी है। -मुकेश अरोरा, मालिक नागपाल ट्रेडर्स

000000000000

.लोगों में वाहन खरीदने के लिए उत्साह बढ़ा हुआ है क्योंकि दाम कम हुए हैं। लोग तुरंत वाहन लेकर जाने के साथ-साथ आगामी समय के लिए बुकिंग करा रहे हैं। जीएसटी दरें कम होने से कारोबार अच्छा हो रहा है। -कासिफ, मालिक ग्रांड ऑटोमाबाइल्स

0000000000000
.जब से वाहनों पर जीएसटी की दरें कम हुई हैं, तब से अच्छा माहौल बना है। लोग कारों की खरीदारी करते हुए बुकिंग भी करा रहे हैं। इस बार त्योहार और सहालग के मौके पर अच्छा कारोबार रहने की उम्मीद है। -शरद वर्मा, ब्रांच मैनेजर आकांक्षा ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed