{"_id":"698e2ae12f5065975307b28a","slug":"the-link-road-is-deteriorating-due-to-the-movement-of-overloaded-vehicles-sambhal-news-c-204-1-chn1003-126831-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से जर्जर हो रहा लिंक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से जर्जर हो रहा लिंक मार्ग
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। गंगा नदी से खनन कर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से साधु मणी लिंक मार्ग कई स्थानों से टूट गया है। भाकियू सुनील के कार्यकर्ताओं ने ओवरलोड वाहनों से जर्जर हो रही सड़क एवं ठेकेदार पर गलत स्थान पर बालू खनन करने का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा गंगा नदी से खनन कराया जा रहा है। बालू से भरे ओवरलोड वाहन जाने से क्षेत्र के अजीजपुर गांव में पुलिया टूट कर गड्ढा हो गया है। बीच सड़क पर पुलिया टूट कर गड्ढा होने पर ग्रामीणों ने सुरक्षा की दृष्टि से ईंट रख दीं गईं हैं।
भारतीय किसान यूनियन सुनील ग्रुप के जिला अध्यक्ष उमेश यादव एवं युवा जिलाध्यक्ष सीटू यादव ने बताया कि गंगा नदी में बालू खनन करने वाले ठेकेदार का पट्टा बुलंदशहर क्षेत्र में है, जबकि खनन संभल क्षेत्र में किए जाने से क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। ठेकेदार का जिस स्थान पर पट्टा है वह उसी स्थान पर बालू खनन करें।
विज्ञापन
अगर क्षेत्र में ठेकेदार के द्वारा खनन बंद नहीं किया गया तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। समाधान न होने के बाद भी धरने को समाप्त किया जाएगा। इस मौके पर मोहित यादव, योगेंद्र कुमार, यशपाल सिंह, भावेश यादव, विजयपाल सिंह, मदनलाल, वेद प्रकाश, अमित यादव, माधवेश कुमार सहित भाकियू कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।