फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The lekhpal will monitor for the crop residues not to burn

फसल के अवशेष न जले, इसके लिए निगरानी करेंगे लेखपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
The lekhpal will monitor for the crop residues not to burn
धनारी। भले ही फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर जगा जुर्माना और एफआईआर वापस ले लिए गए हों पर अभी भी किसानों को अवशेष नहीं जलाने दिए जाएंगे। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी लेखपालों की टीम को सौंपी गई है। जिन गांवों में अवशेष जलाने के मामले सामने आए है, वहां वॉल पेंटिंग और गोष्ठी के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाएगा। लेखपालों की टीम पहले की तरह ही खेतों पर अवशेष जलाने वालों पर नजर रखेंगी। संभल जनपद में 40 हजार हेक्टेअर में धान की फसल होती है। इसमें से करीब दो फीसदी लगभग 800 हेक्टेअर धान की कटाई ही मशीन से होती है, शेष धान की फसल की हाथ से कटाई होती है। अवशेष से साथ खेतों से निकली पुआल को किसान जला देते हैं। खेतों पर फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। अवशेष के खाद बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इस पर शासन पूरी सख्ती दिखा रहा है।
विज्ञापन

सेटेलाइट से फसल अवशेष जलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। जो किसान फसल अवशेष जलाते हैं, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने व जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही किसान कृषि विभाग की सभी योजनाओं में अपात्र घोषित किया जाता है।
विज्ञापन

कृषि विभाग किसानों को फसल अवशेष जलाने की बजाए खेत में उन्हें गलाकर खाद बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फसल अवशेष जलाने में किसानों पर दर्ज एफआईआर वापस करा दी थी और उन पर लगे जुर्माने भी लौटाने के आदेश दिए थे। जुर्माने और एफआईआर से राहत मिलने के बाद भी फसल के अवशेष जलाने की किसी को अनुमति नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवशेष जलाने से रोकने के लिए गांवों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। अक्टूबर माह में धान की फसल की कटाई शुरू हो जाएगी। लेखपालों की टीम खेतों में फसल अवशेष जलाने वाले पर नजर रखेगी। जिले में 30 किसानों पर फसल अवशेष जलाने का जुर्माना लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed