{"_id":"6a399715674a741355070dc8","slug":"the-lawyer-died-due-to-liver-failure-sambhal-news-c-204-1-chn1003-130368-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लिवर फेल्योर से हुई थी अधिवक्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लिवर फेल्योर से हुई थी अधिवक्ता की मौत
Tue, 23 Jun 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर स्थित गांव आटा के समीप लेमन ट्री होटल के कमरे में रविवार की शाम बरामद शहर के मोहल्ला जवाहर रोड स्थित गोलघर निवासी अनुभव अग्रवाल (41) के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें उनकी मौत का कारण लिवर फेल्योर आया है। सोमवार की दोपहर पहुंचे शव का यहां सीता रोड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पता हो कि शहर के मोहल्ला जवाहर रोड स्थित गोलघर निवासी अनुभव अग्रवाल शनिवार की सुबह आठ बजे के बाद घर से मुरादाबाद जाने की बात कह निकले थे। वह एसएम डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के पूर्व उपाध्यक्ष और अधिवक्ता थे।
रविवार की शाम करीब छह बजे मुरादाबाद- अलीगढ़ हाईवे पर स्थित गांव आटा के समीप लेमन ट्री होटल के कमरा नंबर 347 में अनुभव का शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस के साथ ही मौके पर पहुंचे एएसपी उत्तरी कुलदीप सिंह व सीओ विवेक जावला ने कमरे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि होटल के कमरे में बेड पर शव पड़ा था और पास ही कांच के गिलास रखे थे। इस दौरान एएसपी के आदेश पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके नमूने लिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
थाना बनियाठेर प्रभारी बोविंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को हुए पोस्टमार्टम में अनुभव अग्रवाल की मौत का कारण लिवर फेल्योर आया है। पुलिस ने दोपहर में शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पहले शव को उनके आवास पर लाया गया और इसके बाद सीता रोड स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।