फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The issue of the menace of stray animals was raised on Kisan Diwas

Sambhal News: किसान दिवस में गूंजा छुट्टा पशुओं के आतंक का मुद्दा

Thu, 17 Jul 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 17 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The issue of the menace of stray animals was raised on Kisan Diwas
बहजोई (संभल)। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस में किसानों ने छुट्टा पशुओं के निजात दिलाने, खाद की किल्लत और चकबंदी समेत कई मुद्दे उठाए। डीएम ने किसानों की समस्याओं को जल्द समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

किसान दिवस में पहुंचे किसानों ने कहा कि छुट्टा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। छुट्टा पशु फसलों को नष्ट कर रहे हैं। लगातार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। साथ ही बिजली, खाद की किल्लत और चकबंदी से जुड़े मुद्दे भी उठाए। डीएम ने आश्वासन दिया है कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. महावीर सिंह ने किसानों को जानकारी देते हए बताया कि फास्फोरस का सही समय व सही जगह पर प्रयोग करें। वहीं, किसानों को खेतों में जीवामृत का प्रयोग करने को कहा। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने एसई विद्युत से बारिश के मौसम में अलर्ट रहने के निर्देश दिए। वहीं, सीडीओ गोरखनाथ भटट ने अधिक से अधिक एफपीओ के गठन पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एडीएम ने दी पंचायत चुनाव से जुड़ी जानकारी
किसान दिवस में एडीएम प्रदीप वर्मा ने किसानों को पंचायत चुनाव से जुड़ी जानकारी दी। एडीएम ने बताया कि 14 से 29 सितंबर तक बीएलओ की ओर से घर घर जाकर गणना व सर्वेक्षण का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed