{"_id":"6859af30f7003c7e4f0f2585","slug":"the-issue-of-overpricing-of-seeds-and-medicines-was-raised-on-kisan-diwas-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-123959-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: किसान दिवस में उठा बीज व दवाइयों के ओवर रेट का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: किसान दिवस में उठा बीज व दवाइयों के ओवर रेट का मुद्दा
Tue, 24 Jun 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में हुए किसान दिवस में किसानों ने बीज व दवाइयों की ओवर रेट में हो रही बिक्री का प्रमुखता से उठाया। सोमवार को डीएम के सामने मुद्दा रखते हुए किसान नेता शंकर सिंह यादव ने कहा कि जिले भर में कृषि से जुड़े बीज, खाद व दवाइयों की धड़ल्ले से ओवर रेट पर बिक्री हो रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
किसान नेता बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि चंदौसी के गांव कोकावास की बिजली मुरादाबाद क्षेत्र से जुड़ी है। कुढ़ व बेरनी की सहकारी समितियां भी मुरादाबाद से जुड़ी हैं और कई गांवों के लोगों को मंडी के काम से मुरादाबाद जाना पड़ता है। इसके चलते इन गांवों की बिजली, सहकारिता व मंडी की व्यवस्था मुरादाबाद से हटाकर चंदौसी से की जाए।
किसान नेता आशिक रजा ने कहा कि गांव राजपुर में सरकारी नलकूप संख्या 116 से करीब 10 किसानों के खेतों की सिंचाई होती है। गांव के राजकीय इंटर कॉलेज से होकर इस नलकूप का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचता है। अब कॉलेज की चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। इससे नलकूप से मिलने वाला पानी किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा। इससे किसान मुश्किल में हैं।
विज्ञापन
इस बीच कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती के टिप्स दिए। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने किसानों को खेती से अधिक आय होने की जानकारी दी। वहीं, डीएम ने संबंधित अधिकारियों से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की बात कही। सीडीओ गोरखनाथ भट्ट व डीडीएजी अरुण कुमार त्रिपाठी समेत किसानों में मनपाल सिंह यादव, उदयवीर सिंह यादव, बाबूराम प्रजापति, रामवीर सिंह व रामाशंकर शर्मा हनुमान रहे।