फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The inspector who arrived on the information of the fight was beaten and injured

Sambhal News: मारपीट की सूचना पर पहुंचे दरोगा को पीटा, घायल

Sun, 06 Apr 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 06 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The inspector who arrived on the information of the fight was beaten and injured
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

गांव पतरौआ में शुक्रवार की रात दोनों पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंचे दरोगा अमरपाल सिंह के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। सिर में चोट आने से वह घायल हो गए। पुलिस ने दरोगा का निजी अस्पताल में उपचार कराया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दी। गांव पतरौआ में दो पक्षों में किसी बात को लेकर शुक्रवार की रात झगड़ा हो गया था। इस दौरान मारपीट में कई लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर हल्का दरोगा अमरपाल सिंह गांव पहुंचे तो एक पक्ष की उनसे नोकझोंक हो गई। नोकझोंक के दौरान कुछ लोगों ने उनसे मारपीट कर दी। सिर में चोट आने से दरोगा घायल हो गए और वापस कोतवाली लौट आए। निजी चिकित्सक से उपचार कराने के बाद कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और आरोपियों की तलाश में दबिश दी और तोड़-फोड़ की। हालांकि कोई आरोपी हाथ नहीं लग सका। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि एक उप निरीक्षक चोट लगने की सूचना तो मिली है लेकिन वह कैसे घायल हुआ इसकी जानकारी नहीं है। अगर दरोगा के साथ मारपीट की गई है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed