{"_id":"67ddb21707397cb1300ea898","slug":"the-in-laws-dragged-the-young-man-out-of-the-house-and-beat-him-with-sticks-and-left-him-bleeding-sambhal-news-c-204-1-chn1003-118584-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ससुरालियों ने युवक को घर से खींचकर लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ससुरालियों ने युवक को घर से खींचकर लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान
Sat, 22 Mar 2025 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र की गणेश कालोनी स्थित ब्रजनगर में ससुराल वालों ने सरेराह युवक को घर से खींच कर बीच सड़क पर लाठी-डंडों से पीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायल का सीएचसी में उपचार कराया है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। गणेश कालोनी के ब्रजनगर निवासी राजकुमार मौर्य पुत्र रमेश चंद्र मौर्य की शादी 20 साल पहले जनपद बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के गांव फतेहपुर के एक परिवार में हुई थी। तीन माह से किसी विवाद के चलते पत्नी मायके में रह रही है। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे करीब ससुराल पक्ष के लोग राजकुमार के घर पहुंचे और उसे घर से खींच लिया और घसीटते हुए सड़क पर ले आए। जहां उसके साथ मारपीट की। लाठी-डंडों से जमकर पीटा। सिर में डंडा लगने से राजकुमार लहूलुहान हो गया। बचाने आए भाई रवि व भांजा अरुण के साथ भी मारपीट की। वहीं किसी ने इसका वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रह रही है।
विज्ञापन