फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The GRP caught the highke running away with the woman's purse

बहजोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठी महिला का पर्स लेकर भाग रहे युवक को जीआरपी ने पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
The GRP caught the highke running away with the woman's purse
चंदौसी। बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में सोमवार की रात महिला का पर्स छीनकर भाग रहे उच्चके को जीआरपी सिपाहियों और यात्रियों ने पकड़ा। आरोपी से जीआरपी सिपाही ने पर्स बरामद कर लिया। आरोपी के विरुद्ध जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि उसक दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पकड़ा गया आरोपी अलीगढ़ जनपद का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के नगलिया बल्लू गांव निवासी पूजा पत्नी विकास अपने पुत्र की दवा लेने निकली थी। इस दौरान वह सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे रेलवे स्टेशन से बरेली से अलीगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अतरौली जाने के लिए सवार हुई। शाम को दवा लेकर वापस लौटने के दौरान महिला ट्रेन की सीट पर लेट गई, उसके पास ही पर्स पड़ा था। सोमवार की रात 8.20 बजे जब ट्रेन बहजोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो एक उच्चका महिला का पर्स लेकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर बोगी में सवार जीआरपी सिपाही पुष्पेंद्र और कपिल के साथ अन्य यात्री पीछाकर आरोपी को पकड़ लिए। जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम भोला उर्फ रिंकू निवासी नगला कलार खैर बाईपास थाना बन्ना देवी अलीगढ़ बताया। आरोपी युवक ने बताया कि पर्स में रखा मोबाइल दौड़ते समय उसने अपने साथी को दे दिया। जबकि पर्स में 960 रुपये थे। जीआरपी सिपाही पुष्पेंद्र व कपिल आरोपी भोला का हिरासत में लेकर चंदौसी जीआरपी थाने ले आए। थाना में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed