{"_id":"67cb4eb136c86111260ac6f7","slug":"the-girl-died-the-young-man-claimed-to-be-her-wife-and-accused-her-of-murder-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-120051-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: युवती की मौत, युवक ने पत्नी होने का दावा करते हुए हत्या का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: युवती की मौत, युवक ने पत्नी होने का दावा करते हुए हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर डसर निवासी युवती (28) की शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव के ही युवक फैसल ने दावा किया है कि युवती से उसने 15 जनवरी को निकाह किया था और इस निकाह से उसकी पत्नी के परिजन खुश नहीं थे, इसलिए उन्होंने हत्या कर दी है। युवती का एक ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें उसने अपने परिजनों से जान को खतरा बताया है।
युवक का कहना है कि युवती से निकाह करने के बाद उसको उसके घर भेज दिया था। जब युवती के परिजनों को इस निकाह की जानकारी हुई तो वह तलाक के लिए युवती पर दबाव बना रहे थे। जब युवती ने उनकी बात नहीं मानी तो हत्या कर दी। युवक का यह भी आरोप है कि असमोली पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। एसपी से शिकायत करने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
असमोली थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी है। इस सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती का ऑडियो नहीं मिला है। यदि ऑडियो मिलता है तो उसके आधार पर भी जांच पड़ताल की जाएगी।