फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The girl died due to drowning in a pond, questions are being raised as to how she reached the pond.

Sambhal News: बच्ची की तालाब में डूबने से हुई थी मौत, सवाल उठ रहा पहुंची कैसे तालाब तक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The girl died due to drowning in a pond, questions are being raised as to how she reached the pond.
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी जीराज की सात वर्षीय बेटी संगीता की मौत तालाब में डूबने से हुई थी। इसकी पुष्टि तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है। अब पुलिस की जांच अलग-अलग बिंदुओं पर शुरू हो गई है। बच्ची के परिजनों के साथ ग्रामीणों के द्वारा भी यही सवाल उठ रहा है कि बच्ची तालाब पर रात के समय क्यों गई। गांव के कुछ लोगों ने बच्ची को नौ फरवरी की रात करीब सात बजे तक मंदिर के नजदीक बज रहे डीजे के आसपास देखा था। पुलिस भी इसी सवाल का जवाब तलाश करने में लगी है कि आखिर बच्ची वहां तक कैसे पहुंची।
विज्ञापन


संगीता का शव सात दिन बाद गांव के तालाब में उतराता मिलने पर ही परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया था। क्योंकि जिस तालाब में शव मिला है उस तालाब की तारकशी हो रखी है। जिससे बच्चे या जानवर तालाब में न गिर जाएं। ऐसे में सात साल की बच्ची तालाब में कैसे पहुंची। यह सवाल सभी के मन में है। नौ फरवरी को सर्द दिन था। यह भी नहीं कहा जा सकता है कि बच्ची नहाने के लिए पहुंची हो। रात के समय जाना तो नामुमकिन सा है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी संगीता थी। नौ फरवरी को वह उनके साथ खेत पर गई थी। घर लौटते समय वह मंदिर पर बज रहे डीजे के पास रुक गई थी। बताया कि सर्द दिन था और बेटी ने जैकेट पहनी हुई थी। पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने चप्पल पहन रखी थीं। वह चप्पल मिली नहीं है। पुलिस को गहनता से छानबीन करनी चाहिए। जिससे उनकी बेटी की मौत का सच सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में बच्ची की मौत डूबने से होने की पुष्टि हुई है। शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला है। टीम अभी छानबीन कर रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed