फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The gas coming out of the stepwell is not poisonous, a team of experts has investigated

Sambhal News: जहरीली नहीं है बावड़ी से निकल रही गैस, विशेषज्ञ की टीम ने की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The gas coming out of the stepwell is not poisonous, a team of experts has investigated
चंदौसी। लक्ष्मणगंज में खोदाई के दौरान बावड़ी में कुएं के हिस्से से निकल रही गैस जहरीली नहीं है। यह जानकारी सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के पहुंचने पर सामने आई। टीम ने बावड़ी में पहुंचकर जांच पड़ताल की। टीम के अनुसार प्रथमदृष्टया कुएं से निकल रही गैस जहरीली नहीं है। मशीन लगा कर हवा की गुणवत्ता की जांच की है।
विज्ञापन

सनातन सेवक संघ प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम् ने मोहल्ला लक्ष्मणगंज के खाली प्लॉट में बावड़ी होने का दावा करते हुए 21 दिसंबर दिन शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेंद्र पैंसिया को प्रार्थनापत्र दिया था। डीएम के आदेश पर उसी दिन खोदाई कराई गई तो बावड़ी का अस्तित्व सामने आने लगा। तीन मंजिला बावड़ी का भवन बताया जा रहा है। दो मंजिल कर खोदाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

दो जनवरी को दूसरी मंजिल पर कुएं की ओर जाने वाला गेट क्षतिग्रस्त निकला और उसमें से गैस निकल रही थी। जिससे मौके पर मौजूद एएसआई की टीम ने खोदाई पर रोक लगा दी थी। तब से सिर्फ मलबा उठाने का कार्य किया जा रहा है। सोमवार की दोपहर 12 बजे करीब मुरादाबाद से आए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता पर्यावरण महेंद्र सिंह टीम के साथ बावड़ी पहुंचे। टीम में अतुल चौहान और अनिल कुमार थे। टीम के तीनों सदस्यों ने गैस निकलने वाले स्थान पर 10-15 मिनट जांच पड़ताल की तो गैस का कोई असर नजर नहीं आया। इसके बाद मशीन लगा कर वायु की गुणवत्ता की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed