फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The foundation of the dream of housing for twenty homeless people was laid as soon as the mosque and madrasa were removed.

Sambhal News: मस्जिद और मदरसा हटते ही पड़ी बीस बेघरों के मकान के सपने की बुनियाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The foundation of the dream of housing for twenty homeless people was laid as soon as the mosque and madrasa were removed.
संभल। सदर तहसील के गांव सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर में रविवार को मस्जिद के ध्वस्तीकरण के साथ 20 भूमिहीन लोगों के मकान की बुनियाद पड़ गई। यह पहला मौका है, जब मस्जिद-मदरसा हटाकर खाली कराई जमीन मौके पर ही जरूरतमंदों को बांट दी गई हो। प्रशासन के इस कदम से बेघर लोगों का अपने घर का सपना पूरा होने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को मस्जिद और मदरसे को हटाकर कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर आवासहीन लोगों को मकान बनाने का मौका दिया जा रहा है। कब्जा मुक्त हुई कुल सरकारी जमीन 1700 वर्गमीटर है। 439 वर्गमीटर पर मस्जिद थी और 1300 वर्गमीटर मदरसे के कब्जे में थी।
विज्ञापन

यह जमीन गांव के ही 20 आवासहीन लोगों को पट्टे पर दे दी गई है। हर जरूरतमंद को 80 वर्गमीटर जमीन का पट्टा दिया गया है। तहसीलदार ने बताया कि आवंटियों को मौके पर जमीन चिह्नित कर कब्जे दिला दिए हैं। वे जब चाहें तभी से आवास का निर्माण शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि पट्टा आवंटियों में 15 दलित और पांच ओबीसी श्रेणी के हैं। इनके पास पहले से आवासीय सुविधा नहीं थी। 20 पट्टों के आवंटन के बाद बची शेष जमीन भी आने वाले समय में जरूरतमंदों को आवासीय पट्टे पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed