{"_id":"64e7af5a1fe37cda2801b457","slug":"the-flow-of-sot-river-increased-due-to-rain-pickup-and-a-car-overturned-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-2127-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बारिश से सोत नदी का बहाव हुआ तेज, पिकअप और एक कार पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बारिश से सोत नदी का बहाव हुआ तेज, पिकअप और एक कार पलटी
विज्ञापन
सरायतरीन। जिले में दो दिन लगातार हुई बारिश से सोत नदी का बहाव तेज हो गया है। इस बहाव का असर पवांसा-आटा मार्ग पर देखने को मिला। बाइक सवार निकलने की स्थिति में नहीं है। ट्रैक्टर- ट्रॉली में बाइक रखकर निकालनी पड़ रही है।
बृहस्पतिवार को तेज बहाव में आकर मैक्स पिकअप और वैगनआर कार अनियंत्रित होकर पलट गईं। पिकअप गाड़ी चालक जितेंद्र कुमार ने बताया कि गाजियाबाद जिले के मुरादनगर से थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव नगलिया बल्लू निवासी अमित प्रजापति की पेंट की दुकान का सामान लेकर लौट रहे थे। सोत नदी के तेज बहाव में आकर गाड़ी पलट गई। पेंट दुकान स्वामी ने बताया कि पिकअप पलटने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
वैगनआर सवार बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के चंदौसी चौराहा निवासी राजू सैफी ने बताया कि हयातनगर थाना क्षेत्र के धुरैटा में बृहस्पतिवार को अपनी ससुराल आए थे। लौटते समय कार पलट गई। चालक समेत पांच लोग बह गए। जिन्हें ग्रामीणों ने बामुश्किल बचाया। कार चालक ने बताया कि मोबाइल नदी में बह गया और कार में नुकसान हुआ है।